{"_id":"610c3a488ebc3ebd712db46d","slug":"prd-jawan-accused-of-assault-and-indecency-mussoorie-news-drn386652376","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी मालरोङ बैरियर पर तैनात पीआरडी जवान पर लोगों के साथ मारपीट और अभ्रदता करने का आरोप , भाजयुमो ने की हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी मालरोङ बैरियर पर तैनात पीआरडी जवान पर लोगों के साथ मारपीट और अभ्रदता करने का आरोप , भाजयुमो ने की हटाने की मांग
मसूरी मालरोङ बैरियर पर तैनात पीआरडी जवान पर लोगों के साथ मारपीट और अभ्रदता करने का आरोप , भाजयुमो ?
- फोटो : MUSSOORIE
Link Copied
मालरोड के लाईब्रेरी बैरियर पर पालिका द्वारा तैनात पीआरडी जवान पर लोगों से मारपीट और अभद्रता करने के आरोप को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता नगर पालिका पहुंचे और पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रपवाई की मांग की।
विज्ञापन
अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि बैरियर पर तैनात पीआरडी जवान आए दिन मामूली बात को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और अभद्रता करता है, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पीआरडी जवान को तत्काल हटाने की मांग की। कहा कि पीआरडी जवान को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। अगर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई तो भाजयुमो सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। इस दौरान सतेन्द्र सिंह बिष्ट, अविनाश, आशुतोष कोठारी, मनोज रेंगवाल, त्रिलोक राणा, मुकेश धनाई, अमित भट्ट, मोहित आदि मौजूद रहे। वहीं, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि कुछ लोगों से अभद्रता और मारपीट की शिकायत मिली है। युवा कल्याण विभाग को पीआरडी जवान को तत्काल हटाने के लिए कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि पालिकाकर्मियों को हर हाल में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के साथ विनम्र व्यवहार करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।