फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Praveen Togadia Big statement on ram mandir in uttarakhand

राम मंदिर नहीं बना तो हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे: प्रवीण तोगड़िया 

Sun, 16 Sep 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Sep 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Praveen Togadia Big statement on ram mandir in uttarakhand
Praveen Togadia

जिन लोगों ने राम रथ पर चढ़कर सत्ता हासिल की वह राम मंदिर बनाना भूल गए। मत भूलिए, हम यदि मंदिर नहीं बना पाए तो वह दिन दूर नहीं जब हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। हमारा लक्ष्य केवल मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि इसके पीछेे की मंशा 100 करोड़ हिंदुस्तानियों के घर राम राज्य जैसी समृद्धि का सपना था। ये बात अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कही। 

विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया रविवार को देहरादून प्रवास पर थे। सुभाष रोड स्थित लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद उत्तराखंड प्रांत के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कहा कि कल तक कश्मीर के हिंदुओं के लिए रोते थे, अब पाकिस्तानी जिहादियों को रमजान में गोली न लगे इस बात की चिंता करते हैं। पत्थरबाजों पर दर्ज मुकदमे वापस लेते हैं।
विज्ञापन


तोगड़िया ने अपने भाषण में मोदी सरकार को विकास के मुद्दे पर भी जमकर घेरा। कहा, हिंदू समाज का खोया वैभव वापस पाने के लिए भाजपा सरकार बनवाई गई थी। बावजूद न राम मंदिर का निर्माण हुआ और न रामराज आया। उम्मीद थी कि देश में बेरोजगारी, अशिक्षा, दुष्कर्म की घटनाओं को नियंत्रित कर सरकार मंदिर निर्माण के रास्ते राम राज्य लाएगी, लेकिन केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफ ल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसला कोर्ट से ही होना था तो आंदोलन किस लिए

Praveen Togadia Big statement on ram mandir in uttarakhand
ram mandir - फोटो : demo

सरकार को जगाने के लिए कार्यकर्ता 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे। इस दौरान संत ब्रह्मचारी जी महाराज, स्वामी दर्शन भारती, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव महाजन, महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र नेगी, जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर ने किया।

फैसला कोर्ट से ही होना था तो आंदोलन किस लिए
प्रवीण तोगड़िया ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी कभी अयोध्या नहीं गए। भाजपा को करोड़ों हिंदुओं ने वोट दिया। बहुमत मिलते ही वह मुस्लिम महिलाओं के हितैषी बन तीन तलाक पर कानून बनाने में जुट गए। पूर्ण बहुमत पाने के बाद कोर्ट के आदेश का इंतजार होने लगा। यदि राम मंदिर कोर्ट के आदेश से बनना था तो आंदोलन की क्या जरूरत थी। मोदी सरकार डबल स्टैंडर्ड अपना रही है। सरकार एससी-एसटी पर कानून ला सकती है, पर राम मंदिर पर नहीं।

मुक्त करते-करते कांग्रेस युक्त हो गए 
प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा के कांग्रेस मुक्त नारे पर भी चुटकी ली। कहा, देश को कांग्रेस मुक्त करते-करते पार्टी आज कांग्रेस युक्त हो गई है। उत्तराखंड की ही बात करें तो यहां भी पांच मंत्री पूर्व कांग्रेसी हैं। भाजपा किस ओर जा रही है, यह समझ से परे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed