फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prakash pandey Suicide is Congress conspiracy against bjp

बीजेपी कार्यालय में प्रकाश पांडेय की आत्महत्या है कांग्रेस की साजिश, मंत्री बोले मेरे पास हैं सबूत

Thu, 11 Jan 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
 prakash pandey Suicide is Congress conspiracy against bjp

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि भाजपा कार्यालय में जनता दरबार में आने वाले प्रकाश पांडे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। उनियाल ने कहा कि इसके पीछे राजनीति है और उनके पास इस मामले से संबंधित कई तथ्य हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रकाश जिस दिन जनता दरबार में गए थे उस समय बतौर मंत्री सुबोध उनियाल वहां मौजूद थे। दिल्ली पहुंचे सुबोध उनियाल ने स्पष्ट किया जब भी भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगता है तो सभी प्रार्थना पत्रों पर स्टैंप लगाई जाती है।
विज्ञापन


प्रकाश पांडे के प्रार्थना पत्र में कोई स्टैंप नहीं थी। वहीं वे सीएम और पीएम के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। मंत्री का कहना प्रकाश पांडे के पास स्विफ्ट कार बताई गई जबकि जहर खाने के बाद जो एमएमएस बनाया गया उसमें वे बड़ी गाड़ी में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है वजह

 prakash pandey Suicide is Congress conspiracy against bjp
Prakash Pandey

वहीं उनका एमएमएस कोई अन्य व्यक्ति बना रहा था क्योंकि वे ड्राइविंग सीट पर भी नहीं बैठे थे। उनियाल ने इशारों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री इंदिरा हृदयेश को भी कटघरे में खड़ा किया है।

उनका कहना है कि प्रकाश पांडे पहले नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर बात कर रहे थे फिर अचानक हल्द्वानी और इंदिरा हृदयेश की तारीफ करने लगे। इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? उनका कहना है कि राज्य सरकार की पूरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। सरकार की तरफ से उनकी मदद का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed