फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pradhan mantri jan dhan yojana

हर परिवार को बैंक से जोड़ने की शुरुआत

Fri, 29 Aug 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Aug 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
pradhan mantri jan dhan yojana

पूरे देश में गुरुवार से प्रधानमंत्री जन धन योजना शुरू हो रही है। उत्तराखंड में इस योजना की लांचिंग केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।

विज्ञापन


इस योजना से मिलेगा खासा फायदा
इस योजना का उद्देश्य एक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को बैंकिंग सेवा से जोड़ना है। उत्तराखंड के करीब 58 फीसदी लोग ही बैंकिंग सेवाओं से जुड़े हुए हैं। ऐसे में प्रदेश को इस योजना का खासा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


देहरादून में कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार शाम को होने वाले कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव वित्त आस्था लूथरा ने बताया कि योजना तो पूरे प्रदेश में लांच होगी लेकिन पांच जिलों में हरिद्वार, पौड़ी (श्रीनगर), अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर (रुद्रपुर) और देहरादून में खास तौर पर मेगा अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ही अतिथियों के हाथों करीब 10 लोगों के अकाउंट खोलकर शुभारंभ किया जाएगा। शून्य बैलेंस के अकाउंट खोलकर लोगों को बैंकिंग के प्रति जागरूक बनाने के साथ लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से सीधे जोड़ना है। बैंक खातों की मदद से लाभार्थियों को मिलने वाली राशि में गड़बड़ी की संभावनाएं भी समाप्त हो जाएंगी।

कनेक्टिविटी का जिम्मा बीबीएनएल को
- प्रदेश को बैंकिंग कनेक्टिविटी की दृष्टि से 2151 कलस्टर (आबादी वाले हिस्से) में बांटा गया है। फिलहाल प्रदेश में 452 कलस्टर में ही बैंक की डाटा भेजने की कनेक्टिविटी मौजूद है।


केंद्र सरकार ने कनेक्टिविटी की मजबूती के लिए बीबीएनएल यानि ब्रॉड बैंड निगम लिमिटड को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि पूरे देश में डाटा नेटवर्किंग बिछाए।

उत्तराखंड के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों तक इस काम को पूरा करने के लिए 2017 तक का समय दिया गया है, जबकि अन्य जगहों पर यह व्यवस्था वर्ष 2015 तक पूरी की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed