फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Power will be out for seven hours today.

Dehradun News: विकासनगर में आज सात घंटे बिजली रहेगी गुल, कई इलाकों में आपूर्ति ठप

Fri, 11 Sep 2026 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Power will be out for seven hours today.
- शहर के मुख्य बाजार से अस्पताल रोड और मंडी क्षेत्र तक असर, मरम्मत कार्य के चलते लिया गया शटडाउन
विज्ञापन


फोटो....

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। विद्युत वितरण उपखंड विकासनगर से जुड़े शहरी क्षेत्रों में शनिवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक निर्धारित शटडाउन की सूचना जारी की गई है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत वितरण उपखंड विकासनगर के विभिन्न फीडरों पर 11 केवी के बेयर कंडक्टर को एएसीसी कंडक्टर में बदलने और डीटीआर मीटरों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम की ओर से उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन

शटडाउन का असर विकासनगर उपखंड से संचालित टाउन और नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ेगा। इनमें शहर का मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, कोतवाली रोड, मंडी क्षेत्र समेत आसपास के इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। लंबे समय तक आपूर्ति बंद रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और फीडरों से संबंधित जरूरी कार्यों के लिए शटडाउन लिया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत और बदलने के सभी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed