{"_id":"40c6a1d2c0a4e592fcf1b58161aac11f","slug":"power-cut-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद ठीक हो पाई बिजली लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद ठीक हो पाई बिजली लाइन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 36 घंटे बाद मुजफ्फरनगर-पुहाना विद्युत लाइन में टूटे इंसुलेटर को रविवार शाम को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
हरिद्वार जिले का सिडकुल क्षेत्र रहा ज्यादा प्रभावित
पांच नवंबर तड़के आई लाइन में खराबी से पूरे गढ़वाल मंडल में कई घंटों तक बिजली गुल हो गई थी। सबसे अधिक प्रभावित हरिद्वार जिले का सिडकुल क्षेत्र रहा। यहां पर रविवार शाम तक लगभग सभी फैक्ट्रियों में काम नहीं हो पाया।
अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से दून के माजरा ग्रिड पर भी खतरा मंडराने लगा था। सतर्कता बरतते हुए बाहर से खरीदी गई बिजली को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने सरेंडर कर दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह सवा छह बजे मुजफ्फरनगर-पुहाना लाइन में खराबी आने से अचानक प्रदेश के अधिकतर भागों में बिजली संकट पैदा हो गया था। इस वजह से यूपीसीएल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
सबसे अधिक प्रभावित हरिद्वार जिले में कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने शनिवार और रविवार को भी दौरा किया। यादव का कहना है कि लाइन में खराबी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि लाइन में खराबी आते ही पिटकुल के निदेशक (परियोजना) एसके शर्मा मुजफ्फरनगर के पास साइट पर जाकर मरम्मत का काम शुरू करा दिया था। इंजीनियरों ने बताया कि कोहरे की नमी की वजह से जमने वाले कार्बन से स्पार्किंग होने के बाद तार टूट जाता है।