फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power cut in festival season.

त्योहारी सीजन में रुला रही बिजली, दीवाली पर क्या होगा हाल

Tue, 11 Oct 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
power cut in festival season.

नवरात्रों के त्योहारी सीजन में भी शहरवासियों को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। कई क्षेत्रों में तो कुछ दिन से लगातार बिजली कटौती हो रही है। हालांकि ऊर्जा निगम का दावा है कि दीपावली पर 24 घंटे बिजली देने के लिए विद्युत लाइनों की मरम्मत का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती हुई। सुबह के समय क्लेमेंटटाउन, टर्नर रोड, सुभाषनगर, सोसायटी एरिया, ग्राफिक एरा के आसपास की कॉलोनियां, पोस्टआफिस एरिया, कुली कैंप, मछली तालाब आदि क्षेत्रों में करीब डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। दोपहर में भी बिजली की आंखमिचौली चली।
विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के सचिव महेश पांडे ने बताया कि इन कॉलोनियों में लगभग रोजाना कटौती हो रही है। इसी तरह, बंजारावाला, केदारपुरम, कारगी, शिवालिक एनक्लेव, मोथरोवाला, बंगाली कोठी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। बंजारावाला निवासी अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल ने बताया कि ऊर्जा निगम के कस्टमर केयर में बिजली के बारे में सही से जानकारी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परेड ग्राउंड, सर्वे चौक, ईसी रोड, करनपुर, लैंसडौन चौक आदि जगह दोपहर में बिजली आती जाती रही। देहराखास, टीएचडीसी कॉलोनी, आदर्श विहार, विद्या विहार, पटेलनगर कोतवाली, पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया आदि क्षेत्रों में 35 मिनट से अधिक बिजली कटौती हुई।


देहराखास निवासी राजीव सचदेवा ने बताया कि कालोनी में अक्सर बिजली जा रही है। ऊर्जा निगम निदेशक (एचआर) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि मुख्य अभियंताओं से लेकर एसडीओ तक को निर्देशित किया गया है कि दीपावली पर 24 घंटे बिजली देनी सुनिश्चित करें। इस वजह से मरम्मत के चलते आजकल शटडाउन लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed