फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Jamila Blackmail four people in Dehradun by posing as Pooja

Dehradun: पूजा बनकर देहरादून में भी चार लोगों को शिकार बना चुकी है जमीला, कारनामे पढ़कर रह जाएंगे हैरान

Wed, 26 Jul 2023 10:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

जमीला उर्फ पूजा शर्मा ने दून में पहला मुकदमा अक्तूबर 2019 को दर्ज कराया था। उसके आरोप के आधार पर सोनू राजपूत उर्फ जहीर अहमद निवासी पटेलनगर के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Jamila Blackmail four people in Dehradun by posing as Pooja
जमीला ने पूजा बनकर किया ब्लैकमेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाम बदलकर लोगों को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली जमीला ने देहरादून में भी चार लोगों को शिकार बनाया था। जमीला ने अपना नाम पूजा शर्मा बताते हुए इन पर दुष्कर्म के दो मुकदमे दर्ज कराए थे।

विज्ञापन


इनमें पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। अब बिजनौर में पकड़े जाने के बाद उसकी हकीकत सामने आई तो दून पुलिस के कान भी खड़े हो गए। हालांकि मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में पुलिस इन मामलों में विधिक राय ले रही है।
विज्ञापन


चमोली हादसा: नया खुलासा, 1000 पन्नों में नियम-शर्तें, हर तीसरे पन्ने पर लापरवाही...चौंका देगी ये जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीला उर्फ पूजा शर्मा ने दून में पहला मुकदमा अक्तूबर 2019 को दर्ज कराया था। उसके आरोप के आधार पर सोनू राजपूत उर्फ जहीर अहमद निवासी पटेलनगर के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

आरोप था कि उसकी दोस्ती सोनू से हुई थी। करीब छह महीने तक वह उसके साथ रही और इस दौरान सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि इसके बाद जमीला ने उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग भी की थी।

नौशाद के साथ डेढ़ साल तक रही

इसी तरह इस साल जमीला की शिकायत पर 18 जनवरी को भी एक मुकदमा दर्ज हुआ। इस मुकदमे में उसने नौशाद कुरैशी नाम के युवक पर आरोप लगाए। बताया था कि वह नौशाद के साथ डेढ़ साल तक रही।

उसने दुष्कर्म किया और उसके पिता जाहिर कुरैशी और शहनवाज कुरैशी ने उसके साथ मारपीट की। इस आधार पर भी पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दोनों मुकदमों में पुलिस चार्जशीट दाखिल की जा चुकी और मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed