फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pop song without musical instrument

यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं उत्तराखंड के पांडवाज

Tue, 15 Jul 2014 12:50 PM IST
अभिषेक बहुगुणा/ अमर उजाला, श्रीनगर
अभिषेक बहुगुणा/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 15 Jul 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
pop song without musical instrument

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में पांडवाज क्रिएशंस के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विज्ञापन

डोभाल भाइयों के इस ग्रुप ने हाल ही में भारत का पहला ऐसा पॉप गीत तैयार किया जिसमें वाद्य यंत्रों का प्रयोग नहीं हुआ है।

यूट्यूब और सोशल साइट्स पर इस गीत का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और अब तक इसे 60 हजार से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं।

मिल चुके हैं 60 हजार से अधिक हिट्स

pop song without musical instrument

टेलेंट फ्लश और पांडवाज क्रिएशंस का नया पॉप गीत तीन चीजें इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यू ट्यूब और सोशल साइट्स पर इस गीत को 60 हजार से अधिक हिट्स मिल चुके हैं।

इसकी सबसे बड़ी खासियत है संगीत। दरअसल इस गीत में एक भी वाद्य यंत्र का प्रयोग नहीं किया गया है। पांडवाज क्रिएशंस के तीन भाइयों ने ईशान, कुणाल व सलिल डोभाल ने इसे तैयार किया है।

संगीतकार ईशान डोभाल ने बताया कि इस गीत में आवाज के जरिए संगीत का प्रभाव पैदा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ए-कैपेला शैली में बनाया गया है गीत

pop song without musical instrument

ए-कैपेला नाम की इस शैली में वाद्य यंत्रों की ध्वनि कलाकार अपने मुंह से निकालते हैं, फिर मिक्सिंग के जरिए संगीत तैयार किया जाता है।

इसका वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है। निर्देशक कुणाल व सिनेमैटोग्राफर सलिल डोभाल ने इसे जीआईसी श्रीनगर की ब्रिटिशकालीन भवन में खूबसूरती से फिल्माया है।

ईशान ने बताया कि गीत में जेल का दृश्य दिखाया गया है। जेल जैसी जगहों पर वाद्य यंत्रों के प्रयोग की मनाही होती है। इसी कारण उन्हें ए-कैपेला शैली को आजमाने का विचार आया।

देहरादून के गायक रोहन नेगी ही इसमें मुख्य भूमिका में हैं। खास बात ये कि इसमें जीआईसी के दो शिक्षकों प्रेममोहन डोभाल व अरविंद नेगी ने भी अभिनय किया है।

विज्ञापन

टैलेंट फ्लश के साथ है एमओयू

pop song without musical instrument

सिंगापुर की प्रतिष्ठित कंपनी टैलेंट फ्लश ने संगीत और फोटोग्राफी से जुड़े शहर के डोभाल भाइयों के साथ पांच साल का एमओयू साइन किया है।

इसके तहत भारत में बनने वाले टैलेंट फ्लश के म्यूजिक वीडियो अब डोभाल भाइयों का पांडवाज क्रिएशन बनाएगा। टैलेंट फ्लश ने यू ट्यूब के जरिए पांडवाज के हुनर को पहचाना और 15 जनवरी को उनके साथ एमओयू साइन किया।

इससे पूर्व टैलेंट फ्लश के साथ रिकॉर्ड किया गया पहला गीत उड़ने दो भी यू ट्यूब पर खासा पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed