फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   polluted water in udhamsingh nagar

जमीन के भीतर से निकल रहा ‘जहरीला’ पानी

Mon, 26 May 2014 12:58 AM IST
शंभूनाथ/अमर उजला, लालपुर (ऊधमसिंह नगर)
शंभूनाथ/अमर उजला, लालपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 26 May 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
polluted water in udhamsingh nagar

ऊधमसिंह नगर में फैक्ट्रियों के धुएं और राख से छुटकारा तो मिल नहीं पाया है। अब करीब 25 हजार आबादी के सामने भूजल प्रदूषित होने की नई समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


लालपुर में पिछले कई माह से जगह-जगह ‘जहरीला’ पानी निकल रहा है। इस पानी का रंग आसमानी है और इसके सूखने पर चूने की जैसी परत बन जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक घूंट पानी पीने से भी सुस्ती के साथ चक्कर आने लगता है।

घूंट भर पीने से आता है चक्कर

polluted water in udhamsingh nagar

लालपुर के लोग आशंका जता रहे हैं कि आसपास की करीब 90 फैक्ट्रियां अपना कुछ ड्रेनेज जमीन में डाल रही हैं, जिससे भूजल ‘जहरीला’ हो गया है। सिंचाई के बाद खेत में चूने की जैसी परत जम जाती है।

इस पानी से नहाने पर शरीर में दाने निकल आते हैं और खुजली होने लगती है। जरा सा पानी पीने पर चक्कर आने लगता है। इस पानी से पेट की बीमारियों और खेती बर्बाद होने का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप से भी आ रहा रंगीन पानी

polluted water in udhamsingh nagar

लालपुर के गुरुद्वारा नानकसर ठाट रोड पर रुद्रपुर के केवल बत्रा ने खेती के लिए जमीन खरीदी। सिंचाई के लिए उन्होंने खेत में पिछले साल बोर कराया, महीने भर तक तो साफ पानी निकला। इसके बाद से आसमानी रंग का पानी निकल रहा है।

गुरुद्वारा नानकसर ठाट परिसर में भी हैंडपंप से ऐसा ही पानी निकल रहा है। गुरुद्वारे के पास अमरजीत सिंह के खेत में भी बोर से आसमानी पानी निकल रहा था, उन्होंने बोर को ही बंद करा दिया।

विज्ञापन

पानी के नमूने लिए जाएंगे

polluted water in udhamsingh nagar

किसानों को आशंका है कि फैक्ट्रियों के ड्रेनेज से भूजल केमिकलयुक्त हो गया है। लोगों के भीतर अब बीमार‌ियों के आने का डर समा रहा है।

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सोमपाल सिंह ने बताया कि पानी के नमूने लिए जाएंगे। इसके बाद ही पता चलेगा कि पानी में कौन से रसायन मिले हैं और कौन से उद्योग इसके लिए जिम्मेदार हैं। दोषी फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed