{"_id":"1b82462b4281a1b9d6be246ecac2e562","slug":"polling-booth-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों की ईवीएम तय, दाखिल होंगे प्रत्याशी नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों की ईवीएम तय, दाखिल होंगे प्रत्याशी नाम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Apr 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए हर बूथ की ईवीएम मशीन तय हो गई है।
विज्ञापन
पढ़ें, 'ओबामा की तरह मोदी के सिर पर भी सजेगा ताज'
निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों के सामने ईवीएम मशीनों का दूसरा रैंडिमाइजेशन हुआ। बैलट पेपर छप के आने के बाद ईवीएम मशीनों में प्रत्याशियों के नाम शुक्रवार को सेट किए जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, भाजपा को इस आयरन लेडी से लेना होगा लोहा
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। रेंजर्स कालेज में ईवीएम मशीनों का दूसरा रैंडिमाइजेशन किया गया। बूथवार ईवीएम तय हो गईं हैं, पहले रैंडिमाइजेशन में विधानसभावार ईवीएम मशीनें आवंटित की गई थीं।
इसके साथ कंट्रोल यूनिट और बैलट यूनिट का जोड़ा तैयार कर दिया गया है। एक कंट्रोल यूनिट के साथ दो बैलट यूनिट लगाई हैं।
पढ़ें, इस मुख्यमंत्री के घर से कूच कर गई ‘जवानी’
प्रत्याशियों की संख्या 16 हो जाने की वजह से नोटा (नन आफ दि अबव) के लिए एक अलग से मशीन लगानी पड़ी है।
ईवीएम प्रभारी मोहम्मद मुस्तफा खान ने बताया कि प्रत्याशियों की सेटिंग बैलट पेपर छपने के बाद की जाएगी। पर्यवेक्षकों ने रेंजर्स कालेज का निरीक्षण करने के बाद परेड ग्राउंड की तैयारी देखी।
पढ़ें, बदरी-केदारनाथ धाम में मुश्किल हुए सभी काम
परेड से कार्मिकों की पार्टियां पोलिंग स्टेशनों के लिए जाएंगी। इसके बाद स्पोर्टस कालेज और फिर बन्नू कालेज का निरीक्षण किया। स्पोर्टस कालेज में निर्वाचन सामग्री और बन्नू कालेज को पोस्टल बैलट संग्रह केंद्र बनाया गया है।