{"_id":"50f5c401dc479f3de6bc434c3e3ce8cd","slug":"police-take-action-against-drinker","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर टल्ली हुए तो पुलिस उतारेगी नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर टल्ली हुए तो पुलिस उतारेगी नशा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Dec 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न में बिघ्न न पड़े और धमाल में बवाल न हो, पुलिस कुछ ऐसे ही इंतजाम में जुटी हुई है। मसलन जश्न के दौरान हुड़दंग मचाने वालों की जगह हवालात में होगी और पियक्कड़ों की रात भी थाने में कटेगी।
इस दौरान सड़कों पर अनहोनी से निपटने के लिए भी फोर्स मुस्तैद रहेगी। हैपी न्यू ईयर के धूम-धड़ाके के दौरान भीड़ और ट्रैफिक कंट्रोल पर भी पुलिस का फोकस है।
अतिरिक्त पुलिस बल होगा तैनात
थर्टी फर्स्ट पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाएं रोकने के मद्देनजर पुलिस ने रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। 31 दिसंबर को दोपहर दो बजे बाद से शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल और और पीएसी के जवान मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान नए साल की सुबह तक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। बिना अनुमति किसी भी क्लब या होटल में देर रात तक कार्यक्रमों पर पाबंदी रहेगी।
एल्कोमीटर से होगी जांच
क्लब या दूसरे कार्यक्रम स्थल में अस्थायी बार का लाइसेंस होने पर ही यह सर्विस उपलब्ध होगी। पुलिस ने इसके लिए क्लब और होटल संचालकों को पहले ही सूचित कर दिया है।
दुपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, तेज व खतरनाक तरीके से शराब पीकर वाहन चलाने वालों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगेंगी। अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी एल्कोमीटर से जांच की जाएगी।
अधिकारी रखेंगे स्थिति पर नजर
समारोह वाले दिन सड़कों पर क्रेन भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि थर्टी फर्स्ट की रात एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक सभी क्षेत्राधिकारी, यातायात पुलिस और थाना-चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थाएं बनाने के लिए तैनात रहेंगे। एसएसपी खुद भी स्थिति का जायजा लेंगे।
यहां रहेगी बैरीकेडिंग
जाखन, मसूरी डायवर्जन, राजपुर रोड पुरानी चुंगी, दिलाराम चौक, ग्लोब चौक, एस्लेहॉल, घंटाघर, बिंदाल पुल, किशननगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, सहारनपुर चौक, जोगीवाला चौक, रिस्पना पुल, आईएसबीटी, आराघर चौक आदि जगहों पर बैरीकेडिंग रहेगी।
मसूरी में भी पीएसी संभालेगी मोर्चा
थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए मसूरी की सड़कों पर 28 दिसंबर से पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया जाएगा।
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि मसूरी में जाम से निपटने और पार्किंग स्थल चिह्नित करने के लिए एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय, सीओ मसूरी जया बलूनी और यातायात निरीक्षक को सोमवार वहां भेजा गया है। इसकी समीक्षा कर मंगलवार को थर्टी फर्स्ट के लिए ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा।