फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police stop minor girl Marriage in haridwar

धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा दुल्हा, लेकिन आ गई पुलिस और सारे अरमानों पर फिर गया पानी

Wed, 14 Feb 2018 07:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 14 Feb 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
police stop minor girl Marriage in haridwar

गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची। दूल्हे ने घोड़ी पर बैठने के लिए सेहरा भी बांध लिया था। हर कोई फिल्मी गाने की धुन पर थिरकने को लेकर बेताब था, लेकिन तभी कुछ ऐसा घटा कि सात फेरे लेने की तमन्ना अधूरी रह गई।

विज्ञापन


दरअसल, दुल्हन के बालिग न होने की शिकायत पर पहुंची पुलिस दीवार बनकर आ खड़ी हुई। खैर, हताश निराश बारात को दुल्हन पक्ष ने जैसे तैसे मान मनौव्वल कर दावत खिलाकर विदा किया। सहमति हुई कि छह माह बाद शादी की रस्में अदा की जाएंगी।
विज्ञापन


 ये किसी फिल्म का सीन का नहीं है बल्कि कनखल के गांव मिस्सरपुर में मंगलवार को हुआ घटनाक्रम है। दरअसल, पिरान कलियर क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा की रहने वाली एक किशोरी की शादी पड़ोसी जिले सहारनपुर के गांव सुनहटी शेख के एक युवक से तय हुई थी। विवाह स्थल के लिए किशोरी की मौसी के गांव मिस्सरपुर को चुना गया था। मंगलवार को होने वाली शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के वक्त बारात लेकर दूल्हा पक्ष भी पहुंच गया था। घुडचढ़ी से ठीक पहले कनखल पुलिस ने पहुंचकर शादी रुकवा दी। पुलिस ने जब दुल्हन के बालिग होने के संबंध में प्रमाण मांगा, तब परिजन हक्के बक्के रह गए। एक बारगी परिजन ने विरोध करना चाहा लेकिन तभी पुलिस ने दुल्हन की उम्र का प्रमाणपत्र पेश किया। 
 

रोड़ा बने युवक की दिलचस्प कहानी

police stop minor girl Marriage in haridwar

प्रमाणपत्र के आधार पर दुल्हन की उम्र 18 साल में से छह माह कम निकली। आनन फानन में दूल्हे पक्ष को इस बात से अवगत कराया। दूल्हे पक्ष का गुस्सा एक बारगी सातवें आसमान पर चढ़ा, लेकिन दुल्हन पक्ष ने मान मनौव्वल कर उन्हें मना लिया।
जगजीतपुर चौकी प्रभारी डीपी काला ने बताया कि दुल्हन की उम्र छह माह कम है। गांव इमलीखेड़ा के ही ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर इस संबंध में शिकायत की थी, कानूनी रूप से नाबालिग की शादी नहीं हो सकती है, इसलिए शादी रुकवा दी गई है।

रोड़ा बने युवक की दिलचस्प कहानी
 शादी के बीच रोड़ा बनने की वजह की कहानी भी बेहद ही दिलचस्प है। जिस किशोरी की शादी होने जा रही थी, उस किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में गांव का ही एक युवक जेल गया था। उस युवक के पास दुल्हन बनने जा रही किशोरी की उम्र का प्रमाण था। उसी ने ही चौकी पहुंचकर शादी के बंधन में खलल पैदा कर दिया। चौकी पर पहुंचे युवक ने पुलिस के समक्ष कहा कि जब उसने नाबालिग से छेड़छाड़ की सजा भुगती है तो वह नाबालिग की शादी कैसे हो सकती है।

परिजन ने मनाया शुक्र
भले ही पुलिस ने नाबालिग की शादी होने से रुकवा दी हो, लेकिन किशोरी के परिजन अंदर ही अंदर इस बात से खुश भी है। यदि वे नाबालिग की शादी कर देते तब शिकायतकर्ता पक्ष उन्हें कानूनी शिकंजे में फंसा सकता था। किशोरी के परिजन को इस बात का अहसास हुआ तब वह शुक्र मनाते हुए दिखाई दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed