फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police station-surrounded-demand-increasing-section

Dehradun News: मारपीट के मुकदमे में धारा बढ़ाने की मांग पर घेरा थाना

Wed, 01 Mar 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police station-surrounded-demand-increasing-section
मारपीट के मामले में जानलेवा हमले की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रेमनगर थाने का घेराव किया। लोग थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मारपीट में युवक के हाथ और पैर की हड्डियां टूटी हैं। डेढ़ घंटे बाद जब एसपी सिटी सरिता डोबाल ने आश्वासन दिया तो लोग वहां से उठे।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता सर्बजीत सिंह निवासी विंग नंबर सात प्रेमनगर ने बताया कि उनका बेटा तेजिंद्र सिंह कई सालों से एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उसका अस्पताल से इलाज भी चल रहा है। 15 फरवरी को उनका बेटा एमडीडीए पार्क में घूमने के लिए गया इसी दौरान कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवकों ने उनके बेटे को बुरी तरह से पीट दिया। उसे जान से मारने की नीयत से हथियारों से हमला किया गया। उसके हाथ-पांव तोड़ दिए गए। आरोप है कि पुलिस ने उसके खिलाफ युवती से छेड़खानी व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


इसके बाद सर्बजीत सिंह की ओर से भी दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की तहरीर दी गई। लेकिन, आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में मारपीट के आरोप में ही मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मंगलवार को गुस्साए क्षेत्रवासियों ने प्रेमनगर थाने का घेराव किया। लोगों ने इस मुकदमे में आईपीसी की धारा 307 जोड़ने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी और घायल के परिजन थाना परिसर में बैठे रहे। इस दौरान एसपी सिटी सरिता डोबाल ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed