{"_id":"32aa0a1ae507286be2707e9b32efee47","slug":"police-sent-notice-to-wedding-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बारातों पर चला पुलिस का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बारातों पर चला पुलिस का चाबुक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Nov 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में बेकाबू बारातों पर पुलिस का चाबुक चलना शुरू हो गया है। तय समय से ज्यादा वक्त सड़क पर रहने वाली बारातों को पुलिस की तरफ से नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
परेशानी का सबब बने बाराती
कार्रवाई की जद में दूसरे लोगों की परेशानी का सबब बने बाराती भी आए हैं। 15 वाहनों का चालान किया गया है, जबकि पांच सीज किए गए हैं। व्यवस्था न बना पाने वाले चार वेडिंग प्वाइंट्स का भी चालान किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड में बीएड की हुई 'बत्ती' गुल
विज्ञापन
अमर उजाला में 19 नवंबर के अंक में ‘अ जा जाम लगा लें...’ खबर छपने के बाद जागी पुलिस ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। खबर में बारातों की वजह से लगने वाले जाम और लोगों की दिक्कत को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
पढ़ें, जलप्रलय के बाद केदारघाटी में आग ने किया सब 'खाक'
मंगलवार को एसएसपी केवल खुराना ने यातायात पुलिस और थाना चौकियों को भी नियम विरुद्घ निकलने वाली बारातों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसका असर झलका भी। राजपुर रोड, ईसी रोड और सहारनपुर रोड पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स नजर आई।
14 बारातों की ली परमिशन
शहर में मंगलवार को 14 बारातों के लिए परमिशन ली गई। पुलिस ने सहारनपुर रोड पर आतिशबाजी करने वालों को नियंत्रित किया। वहीं, सड़क बाधित कर रहे बारातियों को भी रोड के एक तरफ किया।
सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा
नियम विरुद्ध बारात निकालने वालों पर सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जाएगा। ईसी रोड, करनपुर, हरिद्वार रोड पर कई जगहों पर बारातें काबू से बाहर दिखाई दीं। इन्हें भी नोटिस भेजने की तैयारी है।
...तो सीज करने की संस्तुति भेजेंगे प्रशासन को
शहर में कई वेडिंग प्वाइंटों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। एसएसपी केवल खुराना के अनुसार ऐसे वेडिंग प्वाइंटों को चिन्हित करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही इनका पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। फिर भी व्यवस्था न सुधरी वेडिंग प्वाइंट सीज करने की संस्तुति प्रशासन को भेजी जाएगी।
जुर्माना बढ़ाने का प्रस्ताव
पुलिस के पास पुलिस एक्ट में अधिकतम 10 हजार रुपए जुर्माना वसूलने का अधिकार है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि जुर्माने की इस धनराशि को पचास हजार रुपए तक बढ़ाने के लिए शासन को भेजा है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---