Delhi Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट, पुलिस ने चौकसी बढ़ाई
Delhi Lal quila metro station blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस ने हाई अलर्ट किया है।
विस्तार
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्य की सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ा करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग को तुरंत बढ़ा दें। इसके बाद संवेदनशील और भीड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में प्रवेश करने वाले हर वाहन और व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है। सभी बड़े मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बाजार, मॉल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Uttarakhand: राहगीरों को रास्ते में भटका रहा गूगल मैप का गोलचक्कर, सहारा नहीं सिरदर्द बन रहा नेविगेशन एप
अतिरिक्त सतर्कता और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग होगी
डीजीपी सेठ ने सभी पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने और उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी को फैलने से रोका जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके साथ ही सभी जिलों में चीता मोबाइल यूनिट्स और गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को सक्रिय कर दिया है। ये टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सघन तलाशी और चेकिंग अभियान चला रही हैं। राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों पर पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.