फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police pathshala for school children.

स्कूली बच्चों के लिए चली पुलिस की पाठशाला

Fri, 29 Jan 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jan 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
police pathshala for school children.

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में स्कूली छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का ज्ञान कराया गया। बताया गया नियमों की अनदेखी किस तरह जिंदगी पर भारी पड़ रही है। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस बच्चों को ब्रांड एंबेसडर मानती है, क्योंकि उनके जरिए अभिभावकों को भी जागरूक किया जा सकता है।

विज्ञापन


बाईपास स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कक्षा नौ से इंटर तक के छात्र-छात्राओं को डैमो के जरिये ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने बच्चों से ट्रैफिक नियमों के सवाल किए। छात्र-छात्राओं ने भी बेबाकी से जवाब दिए। दुपहिया, चौपहिया वाहनों में हेलमेट और सीट बेल्ट की महत्ता बताई।
विज्ञापन


बच्चों को दिलाई शपथ
उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट में नियमों का उल्लंघन करने पर तीन से एक साल तक की सजा का प्रावधान है। दुर्भाग्य की बात यह है कि तमाम जागरूकता के बाद हर साल एक लाख 40 हजार हादसों में जान गवां रहे हैं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। रेस ड्राइविंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, हेलमेट न लगाने, नशे में वाहन चलाने आदि से हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बच्चों को शपथ दिलाई कि वो तो नियम का पालन करेंगे ही, अपने अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराधों से बचने के बताए गुर

police pathshala for school children.

पुलिस उपाधीक्षक नगर मनोज कत्याल ने साइबर अपराधों के प्रति छात्र-छात्राओं को सचेत किया। फेसबुक और वॉट्सएप का प्रयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। खासतौर से छात्राओं को कोई परेशान करता है तो उसकी शिकायत तत्काल दर्ज कराएं। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई। अमर उजाला की तरफ से एचआर शशांक अग्रवाल ने आभार जताया।

स्कूल की प्रोग्राम इंचार्ज मिस अपराजिता रावत के संचालन में हुई पाठशाला में स्कूल की सीनियर कोआर्डिनेटर अलका राणा, जूनियर कोआर्डिनेटर मंजू ममगई, गिरीश चमोली, सीमा चड्ढा, योगेंद्र कुमार, निशा गुप्ता, दीप शिखा शर्मा, जसप्रीत कौर, मधु मालती शर्मा, पूजा मौजूद थे।

अच्छे स्लोगन लिखने वाले होंगे सम्मानित
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं से भी जागरूकता को लेकर स्लोगन लिखवाए गए। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अच्छे स्लोगन लिखने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

परिजनों को भी करेंगे जागरूक
पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ ली। सभी ने अपने परिजनों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने की बात कही। ताकि हादसों में अंकुश लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed