फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police found stolen bus after issue raised in assembly.

विधानसभा में गूंजा मामला तो एक दिन में पुलिस बन गई सुपरकॉप

Mon, 14 Mar 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Mar 2016 02:42 AM IST
सार

एक के बदले चोरी की तीन बसें बरामद की।

17 फरवरी को पुलिस कस्टडी से चोरी हो गई थी बस।

विपक्ष ने कस्टडी से चोरी हुई बस बरामद न होने पर कानून व्यवस्था पर उठाया था सवाल।

विज्ञापन
police found stolen bus after issue raised in assembly.
बस चोर - फोटो : amarujala

विस्तार

पिछले कई दिनों से आईएसबीटी पुलिस चौकी की कस्टडी से प्राइवेट बस चोरी का मामला जब विधानसभा में गूंजा तो पुलिस सुपरकॉप बन गई। एक बस को ढूढ़ने निकली पुलिस ने बिजनौर जिले के नूरपुर से एक के बदले चोरी की तीन बसें बरामद की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,जबकि दो की तलाश में दबिश चल रही है।

विज्ञापन


विधानसभा में यह मामला गूंजने के कारण पुलिस और सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। पुलिस की इस कामयाबी के बाद गृह मंत्री सदन में सोमवार को जवाब देने की स्थिति में आ गए हैं।
विज्ञापन


पटेलनगर की आईएसबीटी चौकी के पास 15 फरवरी को डाक पत्थर की महिला जगरोशनी देवी की हादसे में मौत के बाद पुलिस ने प्राइवेट बस को कब्जे में लिया था। चौकी पर जगह न होने के कारण बस को आईएसबीटी के पास सड़क पर खड़ा कर दिया गया था। 17 फरवरी को यह बस चोरी कर ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से रिलीज ऑर्डर लेकर पहुंचा मालिक, तब चला था पता

police found stolen bus after issue raised in assembly.
बरामद बस - फोटो : amarujala
चोरी का खुलासा तब हुआ था, जब बस मालिक सोहन कोर्ट से रिलीज आर्डर लेकर बस लेने गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पहले तो पुलिस ने बस चोरी को हल्केपन से लिया था।

मामला उछला तो चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी को हटाकर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। इसी बीच शुक्रवार को विपक्ष ने कस्टडी से चोरी हुई बस बरामद न होने पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था। इसके बाद बस बरामदगी के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा सदानंद दाते ने बताया कि कैमरे की फुटेज से यह बात साबित हो गई थी चोरी हुई बस का रंग बदलकर बिजनौर जिले में ले जाया गया है। जांच पड़ताल में पता चला कि बस को नूरपुर में खड़ा किया गया है। दबिश देकर अनिल कुमार वर्मा निवासी शहीद नगर थाना नूरपुर जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी बस को बरामद कर लिया। बस मालिक सोहन सिंह ने खुद बस की पहचान की। इसके अलावा चोरी की दो अन्य बसें बरामद भी हुई। आरोपी उनके बारे में सही जानकारी नहीं दे सक।

चोरी के बाद बसों को पेंट कर बदल देते थे हुलिया

police found stolen bus after issue raised in assembly.
पुलिस - फोटो : file

आरोपी वर्मा के हवाले से पुलिस ने बताया कि शिवम वर्मा और संदीप कुमार वर्मा निवासी शहीद नगर ने इन बसों को चुराया है। बस चोरी करने के बाद रंग-पेंट कर उनका हुलिया बदल देते थे। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश चल रही है।   

यह नंबर लगी बस हुई बरामद
.बस नंबर. यू पी 14 सीटी, 4999
.बस नंबर.यू पी 20 टी, 4869
.बस नंबर .यू पी 14 आर्र, 7302

अपराध का तरीका
अनिल और उसके साथी एकांत स्थान पर खड़े वाहनों को चोरी करने के बाद उसका रंग और हुलिया बदल देते थे। इंजन और चेचिस नंबर घिसकर अन्य वाहनों की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाकर अन्य स्थानों पर बेच देते थे।  

पुलिस टीम पुरस्कृत
एसएसपी ने सहायक पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी पटेलनगर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल,  एसएसआई संजय कुमार, उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी, शमशेर अली, कांस्टेबल सुंदर सिंह, नरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, राजेश, हितेश कुमार, महेश उनियाल्र, चमन कुमार, एसओजी प्रभारी अशोक राठौर, हैड कांस्टेबल सुशील कुमार, संदीप, संतोष, अरुण, प्रमोद, गंभीर, विपिन, ललित, अमित, राजीव, आशीष, लोकेन्द्र, अजय, महिला कांस्टेबल मोनिका को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed