फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police caught Love couple During Court Marriage Lover arrested in dehradun

दूल्हे की कार में तोड़फोड़ कर दुल्हन को अगवा करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, करने जा रहे थे कोर्ट मैरिज

Sun, 21 Apr 2019 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Police caught Love couple During Court Marriage Lover arrested in dehradun

सीकर में दूल्हे की कार में तोड़फोड़ कर अगवा की गई दुल्हन हंसा शनिवार को देहरादून से बरामद हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में थे।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर से पकड़ लिया। राजस्थान पुलिस देर रात उन्हें लेकर सीकर के लिए रवाना हो गई। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि सीकर (राजस्थान)जिले के नागवा निवासी हंसा कंवर और उसकी बहन सोनू कंवर की 16 अप्रैल को बरात आई थी।
विज्ञापन


बरात दोनों दुल्हनों को लेकर वापस लौट रही थी। आरोप है कि हंसा के प्रेमी अंकित ने अपने साथियों की मदद से दूल्हे की कार को दूसरी गाड़ी आगे लगाकर जबरन रुकवा लिया। कार में तोड़फोड़ करते हुए आरोपी अंकित, दुल्हन हंसा कंवर को उठाकर ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर हंसा की बहन सोनू और अन्य लोगों से मारपीट की गई। दुल्हन के अपहरण की इस घटना को लेकर सीकर जिले में काफी बवाल हुआ था। हंसा के अपहरण के मामले में अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। राजस्थान पुलिस को इन दोनों की लोकेशन देहरादून में मिली थी। पुलिस उसी आधार पर शुक्रवार को यहां पहुंच गई थी।  

एसपी ने बताया कि दोनों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई, लेकिन वह हाथ नहीं आए। शनिवार को अंकित और हंसा ने सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मैरिज के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

इसी बीच उन दोनों के बारे में जानकारी हुई तो शहर कोतवाली पुलिस ने कचहरी परिसर में उन्हें रोक लिया। पूछताछ करने पर अंकित ने प्रेम-प्रसंग में अपहरण की बात स्वीकार कर ली। शनिवार शाम युगल को राजस्थान पुलिस सुपुर्द कर दिया गया, क्योंकि देहरादून में उनके खिलाफ किसी तरह का अभियोग पंजीकृत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed