{"_id":"59aeeeb34f1c1b5d078b46c6","slug":"police-arrested-four-boy-and-girl-after-information-for-sex-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में की छापेमारी, नजारा देख हैरत में पड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में की छापेमारी, नजारा देख हैरत में पड़ गए
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट की सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल की टीम ने सिविल लाइंस पुलिस के साथ गेस्ट हाउस में छापेमारी की। लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो नजारा देखकर हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मंगलवार देर शाम सूचना मिली की रोडवेज बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। जिसमें दिल्ली जैसे बड़े शहरों से कुछ युवतियां आई हुई हैं। जिसके बाद मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी साधना त्यागी एवं कोतवाल ऐश्वर्य पाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में कोई ऐसी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। लेकिन चार युवक व युवती आपस में बैठे जरूर मिले। जिसके बाद पुलिस इन को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। पुलिस को कुछ खास सफलता नही मिल पायी।
विज्ञापन
टीम प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि सेक्स रैकेट आदि कोई जानकारी मौके से नहीं मिल पाई है। लेकिन चार युवकों और युवतियों को हिरासत में लिया गया है। जो गेस्ट हाउस में बैठे पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि युवक, युवतियों को हिदायत के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा हैं।