{"_id":"5c55a76bbdec22736934b954","slug":"police-arrest-youth-who-molested-two-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबंध न बनाने पर दे रहा था, फोटो वायरल करने की धमकी, पुलिस ने किया अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संबंध न बनाने पर दे रहा था, फोटो वायरल करने की धमकी, पुलिस ने किया अरेस्ट
Sun, 03 Feb 2019 10:01 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Arrest
पटेल नगर क्षेत्र में बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म के प्रयास और छोटी बहन से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उन्हें संबंध न बनाने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि बिजनौर निवासी अकरम खुद को आकाश यादव बताकर दो बहनों को प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी ने बड़ी बहन को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
आरोपी ने दो दिन पहले उसकी छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की। दोनों बहनों ने घर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन