मसूरी में पर्यटकों ने निकाली पुलिस की हवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और पंजाब से आए पर्यटकों के वाहनों की हवा निकालने पर देहरादून पुलिस की खूब फजीहत हुई।
पुलिस की गलती के चलते देशभर से आए पर्यटकों को बेवजह करीब एक घंटे जाम में फंसा रहना पड़ा। एसएसआई आरएस खोलिया ने किसी तरह पर्यटकों को शांत किया और वाहनों में हवा भरवाई। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
दिल्ली के सचिन नायर और पंजाब के सौरभ गुप्ता अपने नाते-रिश्तेदारों के साथ मसूरी घूमने आए हुए थे। रविवार सुबह चौक के आसपास सात कारें खड़ी कर रेस्तरां में ब्रेकफास्ट करने चले गए।
पुलिस को सुनाई खूब खरी खोटी
इस बीच लाइब्रेरी चौक पुलिस ने सातों वाहनों की हवा निकाल दी। लौटने पर पर्यटकों ने जमकर हंगामा काटा और पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई।
आक्रोशित पर्यटक सड़क के बीचोंबीच बैठ गए और जाम लगा दिया। पुलिस और पर्यटकों के बीच करीब एक घंटे तक नोकझोंक होती रही जिससे लंबा जाम लग गया।
देखते-देखते पुलिस के खिलाफ अन्य पर्यटक भी शामिल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरएस खोलिया ने सभी वाहनों में हवा भरवाकर पर्यटकों को शांत कराया और जाम खुलवाया।