फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police alert amid fears of infiltration of Rohingya Muslims in Nainital district of Uttarakhand

उत्तराखंड: रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ की आशंकाओं के बीच पुलिस सतर्क, जांच बैठाई, चिन्ह्रीकरण के निर्देश

Tue, 19 Apr 2022 01:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Apr 2022 01:50 PM IST
सार

नैनीताल जिले में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ की आशंकाओं के बीच पुलिस सतर्क हो गई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सीओ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्ह्वित करेगी।

विज्ञापन
Police alert amid fears of infiltration of Rohingya Muslims in Nainital district of Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस धार्मिक जुलूसों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरत रही है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पंकज भट्ट ने कहा कि पुलिस प्रत्येक धार्मिक स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता की जांच करेगी। बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी पंकज भट्ट ने मासिक अपराध समीक्षा के दौरान इनामी और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


दूसरी तरफ नैनीताल जिले में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ की आशंकाओं के बीच पुलिस सतर्क हो गई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सीओ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्ह्वित करेगी। पता चला कि भाजपा के एक नेता ने इस मामले में प्रार्थनापत्र मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा था। इसी आधार पर मुख्यालय ने जिला पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इनके आने का कोई ठोस सबूत अभी तक पुलिस के पास नहीं है, लेकिन रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़े मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। जिलों के सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में सत्यापन कराने को कहा गया है। वहीं एसएसपी ने बताया कि महिला सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रत्येक थाने में क्यूआरटी (क्विक रियेक्शन टीम) गठित की जाएगी। यह टीम महिला संबंधी अपराधों की विवेचना करेगी। बैठक में पुलिसकर्मियों के अवकाश पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री या सिटीजन पोर्टल के माध्यम से मिली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेगी पुलिस

एसएसपी ने काह कि पुलिस मुख्यालय की गाइडलाइन के तहत पुलिसकर्मी अपने प्रभारी को व्हाट्सएप के माध्यम से तीन दिन का आकस्मिक अवकाश प्रार्थनापत्र भेज सकेंगे। तीन दिन से अधिक का अवकाश लेने के लिए उनको सीओ को प्रार्थनापत्र देना होगा। मुख्यमंत्री या सिटीजन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का पुलिस त्वरित निस्तारण करेगी।

चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर पुलिस कार्य करेगी। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस अभियान चलाकर कार्यवाही करेगी। समीक्षा बैठक में विधि विभाग के संयुक्त निदेशक हीरा सिंह राणा, एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...तस्वीरें: हनुमान जन्मोत्सव पर हुए बवाल के बाद चप्पे-चप्पे पर नजर, पुलिस ने निकाला प्लैग मार्च, शिव सेना ने की धर्म सभा की घोषणा
 

तीन पुलिसकर्मी पुरस्कृत

चोरी नकबजनी और लूट की घटनाओं में अभियुक्तों का पता लगाना काफी कठिन कार्य है। इस कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले कोतवाली के सिपाही इसरार अहमद, इसरार नबी और मुखानी थाने के सिपाही नरेंद्र राणा को पुलिस मैन आफ दी मंथ घोषित करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने तीनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed