{"_id":"5d4741058ebc3e6d1c215edd","slug":"police-action-leak-dehradun-news-drn3153185137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी का एक्शन खनन लीक, एसओजी को सौंपी जांच शनिवार न के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी का एक्शन खनन लीक, एसओजी को सौंपी जांच शनिवार न के खिलाफ
विज्ञापन
देहरादून। अवैध खनन के खिलाफ शुरू हुई एसएसपी के एक्शन की सूचना लीक हो गई। अभी पुलिस टीमों ने कुछ वाहन पकड़े ही थे कि खनन माफियाओं को इसकी भनक लग गई। उसके बाद अवैध खनन कर रहे ट्रक एकाएक गायब हो गए। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसओजी को मामले की जांच सौंप दी है। आशंका है कि सूचना देने वाले वालों में कुछ पुलिसकर्मी शामिल हो सकते हैं।
देहरादून जिले का चार्ज लेते ही एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने खनन माफिया पर नकेल कसने का एक्शन प्लान बनाया। इसके तहत सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ओवरलोडिंग और अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करें। जिसके तहत पुलिस ने शनिवार देर रात विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। पुलिस ने पटेलनगर, रायपुर, प्रेमनगर, झाझरा आदि स्थानों में अभियान शुरू किया। कहीं, वाहन सीज हुए तो कहीं कागज न होने पर वाहनों का चालान किया। अभी कार्रवाई चल ही रही थी कि अवैध खनन सामग्री ले जाने वाले डंपर और ट्रक अचानक आने बंद हो गए। इससे ऐसा लगा कि किसी ने अभियान की सूचना खनन माफिया तक पहुंचा दी। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने तत्काल एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। एसएसपी ने टीम को निर्देश दिए कि अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान की सूचना लीक करने वालों को चिह्नित किया जाए। एसओजी मामले की तह तक जाने के लिए ऐसे पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगालेगी। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
छह वाहन सीज, तीन का चालान
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में तीन चालकों के पास लाइसेंस नहीं थे। थाना सहसपुर क्षेत्र में एक डंपर ओवरलोड था। जबकि थाना रायपुर में एक ट्रक नो एंट्री के समय मिला। सभी वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। इसी तरह, थाना प्रेमनगर क्षेत्र में झाझरा के समीप क्षेत्राधिकारी डालनवाला जया बलूनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक डंपर को ओवरलोडिंग में सीज किया। जबकि तीन डंपरों के कागज पूरे न होने पर चालान किया।