फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   poisonous liquor case in dehradun, action on two police man

शराब तस्कराें से सांठगांठ में दो सिपाही लाइन हाजिर, निलंबित इंस्पेक्टर को क्लीन चिट

Thu, 24 Oct 2019 09:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Oct 2019 09:06 AM IST
सार

  • दबिश देने से पहले तस्करों को सूचना देने का आरोप

विज्ञापन
poisonous liquor case in dehradun, action on two police man
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पथरिया पीर में जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों की शराब तस्कराें से सांठगांठ उजागर हुई है। एसपी की रिपोर्ट पर एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इसमें बर्खास्तगी भी संभव है। आरोप है कि दोनों सिपाही शराब तस्करों से मिले हुए थे वह हर कार्रवाई की सूचना पहले ही इन दोनों तक पहुंचा दे रहे थे। पथरिया पीर शराब कांड के मामले में एसएसपी के आदेश पर एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल की रिपोर्ट में शहर कोतवाल और चौकी प्रभारी को क्लीन चिट के साथ ही दो पुलिसकर्मियों की संलिप्तता उजागर हुई थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान शहर कोतवाली और धारा चौकी के चीता मोबाइल के पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल भी खंगाली गई थी। यह जानने की कोशिश की गई थी कि बिंदाल बस्ती में अवैध शराब बेचने वालों से किसके तार जुड़े हुए हैं। इसमें धारा पुलिस चौकी के दो सिपाही प्रदीप और मोहित शर्मा पकड़ में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक को सौंपी जांच रिपोर्ट

एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सिपाहियों को तत्काल लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्हाेंने बताया कि ये दोनों सिपाही अवैध शराब बेचने वालों के वफादार थे। पुलिस की हर कार्रवाई को वह पहले ही उन्हें बता देते थे, जिसकी वजह से दबिश में भी कामयाबी नहीं मिल रही थी। ऐसे में उनके खिलाफ वृहद कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।   

एसएसपी ने बताया कि एसपी देहात की जांच रिपोर्ट, पथरिया पीर में आठ लोगों की मौत के मामले की विवेचना कर रहे सीओ सदर लोकजीत सिंह को सौंपी गई है, ताकि वह इन तथ्यों को भी अपनी विवेचना में शामिल कर सके। ऐसे में विवेचक उन्हें भी आरोपी बना सकता है। यह सब विवेचना में आने वाले तथ्यों पर निर्भर करेगा।

शिशुपाल नेगी को वापस सौंपी शहर कोतवाल की कमान

पथरिया पीर के जहरीली शराब कांड में निलंबित इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी और उप निरीक्षक कुलवंत सिंह बुधवार को बहाल हो गए। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने एसपी देहात की रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बाद नेगी की शहर कोतवाल और सिंह की धारा चौकी प्रभारी पद पर ताजपोशी कर दी है। प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है, जब निलंबन के एक माह बाद वापस उसी थाने की कमान सौंपी गई है।

पथरिया पीर में 20 सितंबर को जहरीली शराब के सेवन से आठ लोगों की मौत के बाद एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने तत्कालीन शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी और धारा चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह को निलंबित कर दिया था। उस समय जोशी ने कहा कि उन पर कोई आरोप नहीं है, लेकिन अवैध शराब में पुलिस संलिप्तता की निष्पक्ष जांच कराने को उन्हें निलंबित किया है।

एक माह से शहर कोतवाली और धारा चौकी की जिम्मेदारी द्वितीय अधिकारी निभाते रहे। एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने मामले की जांच करने के बाद कई दिन पहले एसएसपी को जांच रिपोर्ट सौंप दी थी। इसमें तत्कालीन इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी और चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह को क्लीन चिट दे दी है। 
 

अपना कार्यभार ग्रहण किया

कप्तान ने जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को उन्हें बहाल करते हुए वापस उसी पद पर तैनाती दे दी है, जहां से उन्हें निलंबित किया था। उन्होंने बताया कि किसी तरह की गलती न मिलने के कारण उन्हें पुराने पद पर तैनाती दी है। नेगी और सिंह ने देर शाम अपना कार्यभार ग्रहण किया।

इसके अलावा पीआरओ धर्मेंद्र सिंह रौतेला को प्रेमनगर थानाध्यक्ष बनाया है। एसओ प्रेमनगर नरेंद्र गहलावत को लाइन में भेजा गया है। त्यूणी से बीएल भारती को मसूरी में एसएसआई बनाया है, जबकि द्वितीय अधिकारी अनिरुद्ध कोठियाल को त्यूणी का थाना प्रभारी बनाया है। 

कई चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र बदले
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बुधवार रात कई चौकी प्रभारियाें के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया है। रायपुर में तैनात संजय मिश्रा को शहर कोतवाली का एसएसआई बनाया है। जाखन चौकी प्रभारी कुलदीप पंत को हटाकर थाना पटेलनगर भेजा गया है।

मसूरी में तैनात उप निरीक्षक संदीप रावत को चौकी प्रभारी जाखन, डालनवाला से दीपक रावत को चौकी प्रभारी करनपुर, प्रदीप रावत को चौकी प्रभारी नालापानी, ओमवीर सिंह को चौकी प्रभारी हाथी बड़कला बनाया गया है। डीपी काला को पटेलनगर से चौकी प्रभारी झाझरा बनाकर भेजा गया है। उप निरीक्षक मनोहर रावत को एसएसआई रायपुर, कोमल रावत को थाना प्रेमनगर, शमशेर अली को थाना डालनवाला में तैनाती दी है। उप निरीक्षक संदीप सिंह पंवार को थाना त्यूणी से संबंद्ध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed