फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Surya Ghar Yojana 8000 beneficiaries are wandering for subsidy of PM Surya Ghar Yojana Uttarakhand News

Uttarakhand: पीएम सूर्यघर योजना की सब्सिडी के लिए भटक रहे 8000 लाभार्थी, विशेष बजट के इंतजाम में जुटा विभाग

Sat, 22 Mar 2025 11:40 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत,अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत,अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Mar 2025 11:40 AM IST
सार

पीएम सूर्यघर योजना को लेकर लोगों के उत्साह के चलते ही पिछले दिनों यूपीसीएल को केंद्र सरकार ने विशेष पुरस्कार से भी नवाजा था। अब तक 47,604 लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है,

विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana 8000 beneficiaries are wandering for subsidy of PM Surya Ghar Yojana Uttarakhand News
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम सूर्यघर योजना से घर की छतों पर सोलर प्रोजेक्ट लगवाने वाले 8,000 से अधिक लाभार्थियों की राज्य की सब्सिडी अटक गई है। पिछले करीब छह माह से लोग भटक रहे हैं। ऊर्जा विभाग अब विशेष बजट का इंतजाम करने में जुटा है। पीएम सूर्यघर के तहत तीन किलोवाट तक के सोलर सिस्टम घर की छतों पर लगाकर मुफ्त बिजली की योजना चल रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में इस योजना को लेकर लोगों के उत्साह के चलते ही पिछले दिनों यूपीसीएल को केंद्र सरकार ने विशेष पुरस्कार से भी नवाजा था। अब तक 47,604 लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 19,375 घरों पर प्रोजेक्ट इंस्टॉल किए जा चुके हैं। 17,485 का इंस्पेक्शन अप्रूव हो चुका है। 295 का रिजेक्ट हो गया है। 1595 का इंस्पेक्शन लंबित है। योजना के तहत केंद्र व राज्य सरकार अलग-अलग सब्सिडी देती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चारधाम यात्रा नजदीक, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष की कुर्सी खाली, नई ताजपोशी का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


14,670 लाभार्थियों को केंद्र की सब्सिडी मिल चुकी है। लेकिन राज्य की सब्सिडी के लिए अभी 8,000 से ज्यादा लाभार्थी इंतजार में हैं। वह सब्सिडी के लिए उरेडा के चक्कर काट रहे हैं। उरेडा के अधिकारियों का कहना है कि लोगों के उत्साह के बीच बजट खत्म हो गया था। लिहाजा, विशेष बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed