फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2025 Chardham Yatra near BKTC chairman chair vacant Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा नजदीक, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष की कुर्सी खाली, नई ताजपोशी का इंतजार

Sat, 22 Mar 2025 11:23 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Mar 2025 11:23 AM IST
सार

बदरी-केदार समेत 47 मंदिर बीकेटीसी के अधीन हैं। सात जनवरी को अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन सरकार ने अध्यक्ष पद पर अभी तक कोई नई ताजपोशी नहीं की है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Chardham Yatra near BKTC chairman chair vacant Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा नजदीक है। लेकिन बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)में अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। प्रदेश सरकार अभी तक नए अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं कर पाई है। बीकेटीसी के अधीन बदरी-केदार समेत 47 मंदिर है। इन मंदिरों में दर्शन, पूजा पाठ समेत अन्य व्यवस्था बीकेटीसी संचालित करती है।

विज्ञापन

वर्ष 1939 में अंग्रेजों के समय गठित बीकेटीसी में अध्यक्ष प्रदेश सरकार नामित करती है। निवर्तमान अध्यक्ष अजेंद्र अजय का तीन वर्ष का कार्यकाल सात जनवरी को पूरा चुका है। लेकिन अभी तक नए अध्यक्ष का एलान नहीं हुआ है। 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा भी शुरू हो रही है। ऐसे में बीकेटीसी की तैयारियां भी बिना अध्यक्ष के चल रही है।

विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी मई तक होंगे हाईटेक, अगले महीने स्मार्ट फोन के साथ ही मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन समेत अन्य कई धार्मिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बीकेटीसी बोर्ड बैठक में निर्णय लिए जाते हैं। लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने से यात्रा से पहले बोर्ड बैठक भी नहीं हो पाई है। बीकेटीसी अध्यक्ष पद के लिए कई भाजपा नेता लाइन में है। हालांकि इस पर मुख्यमंत्री को निर्णय लेना है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed