फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi may come in kumaun university convocation 2019

कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आ सकते हैं पीएम मोदी, विवेकानंद पीठ का करेंगे उद्घाटन

Tue, 15 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Oct 2019 08:26 AM IST
सार

  • 47 वर्षों में यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री यहां किसी आयोजन में आएंगे।
  • 2011 में विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आए थे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi may come in kumaun university convocation  2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नवंबर में होने वाले कुमाऊं विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संबंध में सकारात्मक जवाब मिलने से विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल है। दीक्षांत समारोह में नव स्थापित विवेकानंद पीठ का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री के हाथों कराया जाएगा।

विज्ञापन


इस बार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ रजत शर्मा और सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. सौमित्र रावत को मानद उपाधि दिए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएस राणा ने बताया कि नवंबर दूसरे पखवाड़े में नैनीताल में विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने के बारे में खुद उनकी पीएमओ में अनेक दौर की वार्ता हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार पहुंचेंगे कोई प्रधानमंत्री

पीएमओ से इस संबंध में मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। पीएमओ से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद मोदी की अगवानी की तैयारी शुरू कर दी गई है। वर्ष 1973 में कुमाऊं विवि की स्थापना के 47 वर्षों में यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री यहां किसी आयोजन में आएंगे।

वर्ष 2011 में विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आए थे। अन्य अवसरों पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दीक्षांत समारोह में आते रहे हैं।

अब तक 23 लोगों को दी गई है मानद उपाधि
कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से गत वर्ष एनएसए अजीत डोभाल और गीतकार-लेखक प्रसून जोशी को मानद उपाधि दी गई थी। इनके अलावा पूर्व के वर्षों में डॉ. डीडी पंत, ईला चंद्र जोशी, भारत रत्न जीबी पंत को मरणोपरांत, प्रो. कृष्ण जोशी, साहित्यकार शैलेष मटियानी, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बीसी जोशी,  प्रो. देशबंधु बिष्ट, ले.जनरल जीएस रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कर्ण सिंह, पूर्व सीएम एनडी तिवारी, पूर्व राज्यपाल बीडी पांडे, कानूनविद फली एस नरीमन, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन, डॉ. एचसी पांडे, डॉ. आरके पचौरी, कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रो. एमसी पंत, मृणाल पांडे, हिमांशु जोशी, चंडी प्रसाद भट्ट सहित 23 लोगों को मानद उपाधि दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed