फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi Kedarnath Visit: Six Sigma got responsibility of health services

केदारनाथ धाम: पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे में सिक्स सिग्मा को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी 

Tue, 26 Oct 2021 01:04 PM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Oct 2021 01:04 PM IST
सार

PM Narendra Modi Kedarnath Visit: सिक्स सिग्मा के अधिकारियों को चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए नई दिल्ली से जरूरी निर्देश भी मिल चुके हैं। साथ ही संस्थान ने केदारनाथ में सेटेलाइट कम्युनिकेशन (हेम रेडियो) भी स्थापित कर दिया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Kedarnath Visit: Six Sigma got responsibility of health services
केदारनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 नवंबर को केदारनाथ दौरे में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस को दी गई है। इस दौरान धाम में तीन चिकित्सकीय दल तैनात रहेंगे जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ के लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन


सिक्स सिग्मा के अधिकारियों को चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए नई दिल्ली से जरूरी निर्देश भी मिल चुके हैं। साथ ही संस्थान ने केदारनाथ में सेटेलाइट कम्युनिकेशन (हेम रेडियो) भी स्थापित कर दिया है। इससे केदारनाथ से नई दिल्ली 24 घंटे बेहतर तरीके से संपर्क किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: दीपावली पर 10 कुंतल फूलों से सजेगा केदारनाथ मंदिर, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियां भी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के केदारनाथ भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा तैयारियों में जुट गया है। साथ ही धाम में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रहे सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूट मेडिकल सर्विस को स्वास्थ्य व्यवस्था चाक चौबंद रखने को कहा गया है।

नई दिल्ली से मिले निर्देशों के तहत संस्थान द्वारा तीन चिकित्सकीय दल तैयार किए जा रहे हैं। इनमें हृदय रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन शामिल होंगे।

चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का विशेष अनुभव

इन सभी चिकित्सकों को हाई एल्टीट्यूड में चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का विशेष अनुभव है। इसके अलावा, हाई एल्टीट्यूड में उपयोग होने वाली दवा व आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भी सिक्स सिग्मा को मुहैया कराए जा रहे हैं।

पीएम मोदी के केदारनाथ भ्रमण को लेकर सभी चिकित्सकीय इंतजाम बेहतर किए जा रहे हैं। हर चीज की दो से तीन बार जांच के बाद भी उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। नई दिल्ली से मिले निर्देशों के तहत केदारनाथ में सिक्स सिग्मा अस्पताल में हेम रेडियो को स्थापित कर दिया गया है, जिससे चिकित्सकीय दल से बेहतर संपर्क हो सके।
-  डा. प्रदीप भारद्वाज, सीईओ सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस  

प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर सभी तैयारियां चल रही हैं। इसमें स्वास्थ्य सुविधा भी शामिल है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व सिक्स सिग्मा के अधिकारियों से निरंतर बातचीत हो रही है।
- मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed