फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: PM Modi Kedarnath Visit Preparation Starts

उत्तराखंड: दीपावली पर 10 कुंतल फूलों से सजेगा केदारनाथ मंदिर, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियां भी शुरू

Mon, 25 Oct 2021 09:45 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Oct 2021 09:45 AM IST
सार

PM Narendra Modi Kedarnath Visit:  जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए केदारनाथ में पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: PM Modi Kedarnath Visit Preparation Starts
केदारनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित केदारनाथ भ्रमण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी ने मंदिर की सजावट व मूलभूत व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम को पड़ावों व केदारनाथ में 40 से अधिक अतिरिक्त टेंट लगाने को कहा गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए केदारनाथ में पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को केदारनाथ में विशिष्ठ व अति विशिष्ठ अिितिथयों के भ्रमण को ध्यान में रखते हुए धाम में सुरक्षा, स्वास्थ्य, संचार सहित अन्य व्यवस्थाअेां को समय पर पूरा करने को कहा।
विज्ञापन


PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री कर सकते हैं आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वीआईपी ड्यूटी के दौरान सभी कार्मिकों को पहचान पत्र निर्गत करने को कहा, जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। डीएम ने केदारनाथ में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। कहा कि केदारपुरी में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। यहां के प्रत्येक जगह की सफाई कर वहां चूना डाला जाए। इसके अलावा केदारपुरी में ठंड से बचने के लिए पर्याप्त अलाव की व्यवस्था के लिए पूर्ति अधिकारी व डीडीएमओ को निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बीएसएनएल सहित निजी कंपनियों को संपूर्ण केदारपुरी में इंटरनेट व वाईफाई और ऊर्जा निगम, जलसंस्थान व सुलभ इंटरनेशनल को बिजली, पानी और शौचालय व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर केदारपुरी में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को सभी व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग से केदारनाथ तक आवश्यकतानुसार कार्मिकों की तैनाती के साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कार्मिकों के आवास/भोजन की उचित व्यवस्था के लिए जीएमवीएन को निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा पीएम के कार्यक्रम को लेकर केदारनाथ में हेलीपैड से लेकर मंदिर तक पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

दीपावली के लिए भव्य सजेगा केदारनाथ मंदिर 

दीपावली व कपाट बंद होने के लिए केदारनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन व देवस्थानम बोर्ड द्वारा जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सरोबार करने के साथ ही 10 कुंतल से अधिक फूलों से सजाया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर व मंदिर के चारों तरफ घी के दीए जलाए जाएंगे। साथ ही मंदिर परिसर के मध्य में भव्य रंगोली भी बनाई जाएगी। मंदिर को रंग-बिरंगे झालर से भी सुशोभित किया जाएगा।

विभागों से आपसी समन्वय बनाने को कहा
प्रधानमंत्री केदारनाथ भ्रमण के दौरान दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का लोकार्पण भी करेंगे। इसके लिए डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित विभागों से समयबद्ध तैयारी पूरी करने को कहा है। साथ ही कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कंट्रोंल रूम से पुलिस के साथ निरंतर संवाद पर जोर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले निशंक, भेंट की पुस्तक
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उन्हें स्वरचित पुस्तक 'धरती का स्वर्ग उत्तराखंड' भेंट की। इस दौरान निशंक ने नई शिक्षा नीति और अन्य विषयों पर पीएम मोदी से चर्चा की।: प्रधानमंत्री मोदी ने उनके स्वास्थ्य की कुशल क्षेम भी पूछी। निशंक ने एम्स में भर्ती रहते हुए प्रधानमंत्री द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य की चिंता करने तथा उनके हौसले को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार ब्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed