फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm narendra modi in kedarnath today will unveil the statue of adi shankaracharya

केदारनाथ में मोदी: गर्भगृह में पूजा कर प्रधानमंत्री ने लिया बाबा का आशीर्वाद, आदि शंकराचार्य की मूर्ति का किया अनावरण

Fri, 05 Nov 2021 02:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 05 Nov 2021 02:34 PM IST
सार

PM Narendra Modi In Kedarnath: गोवर्धन पूजा के मौके पर आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री ने गर्भगृह में पूजा कर बाबा का आशीर्वाद लिया और आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण भी किया।

विज्ञापन
pm narendra modi in kedarnath today will unveil the statue of adi shankaracharya
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

गोवर्धन पूजा के मौके पर आज शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा भी की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र किया। कहा कि सदियों बाद अब इन शहरों को गौरव वापस मिल रहा है। उन्होंने केदारनाथ आपदा का भी जिक्र किया। इस दौरान वह भावुक हो गए।

विज्ञापन


'जय बाबा केदार' के जयकारों के साथ संबोधन किया शुरू
केदारनाथ धाम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब चार सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'जय बाबा केदार' के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने देश के सभी साधु-संतों को प्रणाम किया। कहा कि भारत की महान ऋषि परंपरा है। सभी का नाम लूंगा तो एक हफ्ता लग जाएगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- प्रधानमंत्री ने फिर किया निराश 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम कहा कि गाेवर्धन पूजा के दिन मुझे केदारनाथ दर्शन का सौभाग्य मिला है। मैं यहां जब भी आता हूं कण-कण से जुड़ जाता हूं। कहा कि गरुड़चट्टी से मेरा पुराना नाता है। केदारनाथ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 2013 की आपदा के दौरान मैंने यहां की तबाही को देखा था। इस दौरान केदारनाथ आपदा को याद कर प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए। कहा कि बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदार धाम फिर से उठ खड़ा होगा? लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी कि ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा।

केदारनाथ में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री कुछ इस अंदाज में पहुंचे बाबा के धाम, तस्वीरों में देखें उनका दौरा
आज पूरा हो रहा है पुनर्निर्माण का सपना
कहा कि मैंने जो पुनर्निर्माण का सपना देखा था वो आज पूरा हो रहा है। जो कि सौभाग्य की बात है। इस आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का ये मेल, विकास के ये काम भगवान शंकर की सहज कृपा का ही परिणाम है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। कहा कि मैं इन पुनीत प्रयासों के लिए उत्तराखंड सरकार का, मुख्यमंत्री धामी का और इन कामों की जिम्मेदारी उठाने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूं। उन्होंने केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकोंं का भी धन्यवाद किया। बर्फबारी और कड़ी ठंड के बीच उनके काम की सराहना की। इस दौरान उन्होंने पुजारियों और रावल का भी आभार व्यक्त किया।

'शं करोति सः शंकरः' यानी, जो कल्याण करे, वही शंकर

प्रधानमंत्री ने कहा कि शंकर का संस्कृत में अर्थ 'शं करोति सः शंकरः' यानी, 'जो कल्याण करे, वही शंकर' है। इस व्याकरण को भी आचार्य शंकर ने प्रत्यक्ष प्रमाणित किया। उनका पूरा जीवन जितना असाधारण था, उतना ही वो जन-साधारण के कल्याण के लिए समर्पित थे। आदि शंकराचार्य का जीवन भारत और विश्व कल्याण के लिए था। आज आप श्री आदि शंकराचार्य जी की समाधि की पुन: स्थापना के साक्षी बन रहे हैं। यह भारत की आध्यात्मिक समृद्धि और व्यापकता का बह़त अलौकिक दृश्य है। एक समय था जब आध्यात्म को, धर्म को केवल रूढ़ियों से जोड़कर देखा जाने लगा था। लेकिन, भारतीय दर्शन तो मानव कल्याण की बात करता है, जीवन को पूर्णता के साथ समग्र तरीके में देखता है। आदि शंकराचार्य ने समाज को इस सत्य से परिचित कराने का काम किया।

द्वादश ज्योतिर्लिंगों के पुनर्जागरण का किया काम
प्रधानमंत्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य जी ने पवित्र मठों की स्थापना की, चार धामों की स्थापना की और द्वादश ज्योतिर्लिंगों के पुनर्जागरण का काम किया। आदि शंकराचार्य ने सबकुछ त्यागकर देश, समाज और मानवता के लिए जीने वालों के लिए एक सशक्त परंपरा खड़ी की है। कहा कि हमारे यहां सदियों से चारधाम यात्रा का महत्व रहा है। द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन की, शक्तिपीठों के दर्शन की और अष्टविनायक के दर्शन की इन सारी यात्राओं की परंपरा है। ये तीर्थाटन हमारे यहां जीवन काल का हिस्सा माना गया है। अब हमारी सांस्कृतिक विरासतों को और आस्था के केंद्रों को उसी गौरवभाव से देखा जा रहा है, जैसा देखा जाना चाहिए। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरे गौरव के साथ बन रहा है, अयोध्या को उसका गौरव वापस मिल रहा है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र किया। कहा सदियों बाद अब गौरव वापस मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन पूरी दुनिया ने देखा। भारत का प्राचीन सांस्कृतिक स्वरूप कैसा रहा होगा, आज हम इसकी कल्पना कर सकते हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में काशी का भी कायाकल्प हो रहा है। विश्वनाथ धाम का कार्य बहुत तेज गति से पूर्णता की तरफ आगे बढ़ रहा है। अब देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है। कठिन समय-सीमाएं निर्धारित करता है, तो कुछ लोग कहते हैं कि - इतने कम समय में ये सब कैसे होगा! होगा भी या नहीं होगा! तब मैं कहता हूं कि समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं है।

उत्तराखंड के लोगों ने कोरोना संक्रमण में साहस का परिचय दिया
चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, चारों धाम हाईवे से जुड़ रहे हैं। भविष्य में यहां केदारनाथ तक श्रद्धालु केबल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यहां पास में ही पवित्र हेमकुंड साहिब जी भी हैं। हेमकुंड साहिब जी के दर्शन आसान हों, इसके लिए वहां भी रोप-वे बनाने की तैयारी है। उत्तराखंड में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि चारधाम यात्रा आने वाले भक्तों की संख्या लगातार रिकॉर्ड बढ़ रही है।

अगर कोरोना नहीं होता तो यह और भी ज्यादा होती। कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने कोरोना संक्रमण में साहस का परिचय दिया। कोरोना टीकाकरण की पहली डोज में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। ये उत्तराखंड की ताकत है, सामर्थ्य है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी अब उसी के काम आएगी, पलायन रुकेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद कहा। कहा कि जितनी ऊंचाई पर उत्तराखंड है वह उतनी ही ऊंचाई हासिल करेगा। इसके बाद उन्होंने बाबा केदारनाथ और आदि शंकराचार्य को नमन कर 'जय केदार' के जयकारों के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

प्रधानमंत्री केदारनाथ भ्रमण कार्यक्रम

सुबह 7.55 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर एमआई-17 हेलीपैड केदारनाथ पहुंचा।
8.00 बजे प्रधानमंत्रत्री नरेद्र मोदी हेलीकॉप्टर से बाहर आए। 
8.01 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेलीपैड पर मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य लोगों से भेंट की। 
8.05 बजे पीएम मोदी हेलीपैड के निकट बने सेफ हाउस पहुंचे।
8.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेफ हाउस से मंदिर के लिए किया प्रस्थान।
8.31 बजे पीएम मोदी इग्लू हट्स में पहुंचे। 
8.39 बजे पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां पर महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, साधु-संत व देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों ने स्वागत किया। 
8.42 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के अंदर प्रवेश किया। इस मौके पर मंदिर के द्वार पर मुख्य पुजारी बागेश लिंग व केदार लिंग ने उन्हें चंदन का तिलक लगाया।
9.04 बजे प्रधानमंत्री मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना, आरती करने के बाद बाहर आए। 
9.05 बजे मंदिर परिसर की एक परिक्रमा की।
9.07 बजे मंदिर के दाई तरफ स्थित ईशानेश्वर महादेव मंदिर के बारे में भी पुजारियों व वहां मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। 
9.11 बजे पीएम मोदी ने मंदिर के पीछे स्थित दिव्य शिला के दर्शन किए। इसी शिला ने जून 2013 की तबाही में मंदिर की सुरक्षित किया था।
9.14 बजे पीएम मोदी ने मंदिर के पीछे की तरफ नव निर्मित आदिगुरू शंकराचार्य की समाधिस्थल के लिए प्रस्थान किया। 
9.20 बजे पीएम मोदी ने समाधिस्थल में प्रवेश किया और समाधि व आदिगुरू शंकराचार्य जी की भव्य मूर्ति का अनावरण किया। 
9.34 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाधि स्थल से बाहर आए। 
9.36 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एटीवी से त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार का निरीक्षण किया।
9.41 बजे पीएम मोदी पुन: सेफ हाउस में पहुंचे। 
9.50 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में पहुंचे। 
9.51 बजे पीएम मोदी ने मंदिर परिसर से जनता का अभिनंदन किया।
9.52 बजे मंदिर परिसर में महामहिम राज्यपाल ने पीएम मोदी को शॉल भेंट किया। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर का प्रतीक भेंट किया। इस दौरान अन्य गणमान्य लोगों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 
9.58 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधन के लिए और पीठ थपथपाई। 
10.11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों की लागत के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया। 
10.13 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर परिसर से जनता के लिए संबोधन  शुरू किया। 
11.06 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन खत्म हुआ। इसके बाद जनता का अभिवादन किया और पहली लाइन में बैठे लोगों से मुलाकात की। 
11.08 बजे पीएम मोदी ने एमआई-17 हेलीपैड के लिए किया प्रस्थान। 
11.09 बजे पीएम मोदी इग्लू हट्स में गए। 
11.15 बजे एटीवी से पीएम मोदी सेफ हाउस गए। 
11.32 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेफ हाउस से हेलीपैड के लिए किया प्रस्थान।
11.34 बजे पीएम मोदी ने हेलीपैड पर मौजूद तीर्थपुरोहित, भाजपा नेताओं व अन्य गणमान्य लोगों से की भेंट।
11.41 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए भरी उड़ान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed