पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में दो बार लिया उत्तराखंड का नाम, ये थी खास वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में दोबारा काबिज होने के बाद मन की बात के अपने पहले कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को खूब तवज्जो दी। उन्होंने अपने संबोधन में दो बार उत्तराखंड का जिक्र किया।
लोकसभा चुनाव के आखिरी दिन अपनी केदारनाथ यात्रा की वजह भी उन्होंने साफ करने की कोशिश की। रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर गढ़वाल में किए जा रहे कामकाज को खास तौर पर रेखांकित किया। मन की बात में उत्तराखंड का दो बार जिक्र आने पर उत्तराखंड भाजपा गदगद है।
मन की बात का क्रम दोबारा शुरू होने के बाद उत्तराखंड भाजपा ने भी इसे लेकर अपने कार्यक्रम शुरू किए हैं। दून समेत कई अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मन की बात सुनी है।
रविवार को पीएम ने केदारनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए देश को बताया कि यह यात्रा उन्होंने खुद की खोज के लिए की थी। इसके अलावा जल संरक्षण के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए गढ़वाल की महिलाओं के स्तर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए किए जा रहे प्रयास का जिक्र किया।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी कि पहले मन की बात में उत्तराखंड का दो बार जिक्र किया जाना हमारे राज्य के प्रति पीएम के स्नेह का परिचायक है।
शिवाजी मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विनय गोयल ने कहा कि हमें भी पानी के महत्व को समझना होगा। वैज्ञानिकों ने भी ग्लोबल वार्मिंग के कारण पानी के घटते अनुपात को लेकर चिंता जताई है। इसलिए हम सभी को पानी का दुरुपयोग रोकना होगा।
इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद विशाल कुमार, आशीष छाछर, सतनाम सिंह, सूबेदार भाग सिंह, दीपक चौहान, राजेश कुमार, अजय सिंह, सुरेंद्र, जितेंद्र मिश्रा, रोहित, मोहित, अंकित आदि मौजूद रहे।
उधर, धर्मपुर विधानसभा के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। चमनपुरी सामुदायिक भवन में हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनंत सागर, सतीश कश्यप, महेश पांडे, सहदेव, संजीव सिंघल आदि मौजूद रहे।