फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi will visit the disaster affected areas of Uttarakhand read All Updates in hindi

Uttarakhand: आपदा ने मचाई भारी तबाही...प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, जल्द तय होगा कार्यक्रम

Sat, 06 Sep 2025 07:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Sep 2025 07:57 PM IST
सार

उत्तराखंड में आपदा ने भारी तबाही मचाई हुई है। आज शनिवार देर शाम उत्तरकाशी में फिर बादल फट गया। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा  करने की खबर सामने आई है। उनका कार्यक्रम जल्द तय होगा।

विज्ञापन
PM Modi will visit the disaster affected areas of Uttarakhand read All Updates in hindi
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। आपदा में हुए भारी नुकसान के बीच राज्य ने केंद्र से 5702 करोड़ की विशेष सहायता मांगी है। राज्य में पांच अगस्त को उत्तरकाशी के धराली से शुरू हुआ आपदाओं का सिलसिला अब तक अनवरत जारी है।

विज्ञापन


बादल फटने, भूस्खलन और भू-धंसाव की वजह से सैंकड़ों गांवों को नुकसान हुआ है। तमाम लोग आज भी राहत शिविरों में जीवन काट रहे हैं। इस बीच सोमवार को केंद्रीय टीम भी प्रदेश के आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए उत्तराखंड आ रही है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में फिर फटा बादल: उत्तरकाशी में उफान पर नाला, घरों-दुकानों में घुसा पानी; लोगों ने खाली किए घर

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आपदाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से संपर्क में रहे हैं। अब जल्द ही उनके उत्तराखंड दौरे की संभावना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पीएम मोदी कुछ आपदाग्रस्त इलाकों में जा सकते हैं या फिर हवाई सर्वेक्षण भी कर सकते हैं। अभी यह तय नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के आने की सूचना तो है लेकिन अभी कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा है। पीएमओ से इस संबंध में जल्द ही जानकारी आने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed