Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi will reach FRI Dehradun on November 9th CM Dhami inspected the preparations Uttarakhand news

देहरादून: FRI में नौ को रजत जयंती का मुख्य कार्यक्रम, पहुंचेंगे पीएम मोदी, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

Mon, 03 Nov 2025 02:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Nov 2025 02:31 PM IST
सार

एफआरआई में नौ नवंबर को रजत जयंती के अवसर पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi will reach FRI Dehradun on November 9th CM Dhami inspected the preparations Uttarakhand news
मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों का निरीक्षण किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौ नवंबर को एफआरआई में रजत जयंती समारोह के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। यह रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पीएम मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। उधर, प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग करने के उपरांत सीधे एफआरआई पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस का यह ऐतिहासिक अवसर गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड रजत जयंती: सदन में छाई पहाड़ी टोपी, पिछौड़ा और नथ, राष्ट्रपति के संबोधन से यादगार बना दिन, तस्वीरें

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सान्निध्य में यह रजत जयंती समारोह प्रदेश के लिए प्रेरणादायक अवसर होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed