{"_id":"e7e56dd9f245a9b378b7f3fd784a1831","slug":"pm-modi-video-conferencing-with-uttarakhand-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः दो पंचायत के लोगों से PM करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः दो पंचायत के लोगों से PM करेंगे बात
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 01 Jul 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरिद्वार जिले की बहादराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत फेरूपुर रामपुर खेड़ा और रुड़की ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाजूहेड़ी के ग्रामीणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीधी बात करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीण प्रधानमंत्री को गांव की समस्याओं से अवगत कराएंगे। मंगलवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एन. रविशंकर ने दोनों पंचायतों में वीडियो कांफ्रेंसिंग का ट्रायल करते हुए गांव के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से बातचीत के लिए चुनी गई दोनों पंचायत के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। फेरूपुर रामपुर खेड़ा की ग्राम प्रधान मेघवती देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री से वार्ता करने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी रंजना ने बताया कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और गांव की समस्याएं जानने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में शाम चार बजे से किसानों से वार्ता करेंगे।
सभी ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि इन दिनों जिले में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत हाईस्पीड ब्राडबैंड कनेक्टिविटी से ग्राम पंचायतों को जोड़ने का कार्यक्रम चल रहा है। ब्राडबैंड कनेक्टिविटी से जुड़ी पंचायतों से ग्राम प्रधानों को कस्टोडियन के रूप में तैनात किया जाएगा।
इस इन्फ्रास्ट्रक्चर के बाद केबल टीवी ऑपरेटर, टेलीकॉम ऑपरेटर, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं, बैंक इत्यादि कनेक्शन लेकर जनता को सर्विस डिलीवरी दे सकते हैं।