फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM modi take responsibility of uttarakhand

PM मोदी ने ली है उत्तराखंड के विकास की जिम्मेदारी: धर्मेंद्र प्रधान

Sat, 04 Feb 2017 05:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 04 Feb 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
PM modi take responsibility of uttarakhand
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : file photo

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री व भाजपा के गढ़वाल चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को उत्तरकाशी पहुंचकर बीजेपी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव प्रचार की समीक्षा की।

विज्ञापन


यहां उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। उत्तराखंड के विकास की स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिम्मेदारी ली है। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश के विकास को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद प्रधान देहरादून से वाया हैलीकॉप्टर मातली हेलीपैड पहुंचे। यहां से वाया कार सीधे भटवाड़ी रोड़ स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचे। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव प्रचार की समीक्षा की। उन्होंने कहा पुरोला से लेकर खटीमा तक 70 की 70 विधान सभाओं में उत्तराखंड की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड का पानी व जवानी बाहर नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है और यहां की जनता विकास के नाम पर वोट देगी। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से मां गंगा का आशीर्वाद गोपाल रावत को मिला तो भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।


उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का घर-घर प्रचार प्रसार करने का जोश भरा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, स्वराज विद्वान, सुधा गुप्ता, किशोर चंद भट्ट, लोकेंद्र बिष्ट, बालशेखर नौटियाल, चंदन पंवार, विजय संतरी, विजयपाल मखलोगा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed