फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi said that Uttarakhand is emerging as a strong sporting force 'Mann Ki Baat' National Games read All

Uttarakhand: स्ट्रॉन्ग स्पोर्टिंग फोर्स के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, पीएम मोदी बोले- देवभूमि का नया स्वरूप

Mon, 24 Feb 2025 10:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Feb 2025 10:27 AM IST
सार

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के बहुत लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों के रोमांच का आनंद उठाया होगा। देशभर के 11,000 से अधिक एथलीटों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरूप को पेश किया।

विज्ञापन
PM Modi said that Uttarakhand is emerging as a strong sporting force 'Mann Ki Baat' National Games read All
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India

विस्तार

उत्तराखंड स्ट्रॉन्ग स्पोर्टिंग फोर्स के रूप में उभर रहा है। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश से ‘मन की बात’ में यह बात कही। पीएम ने 28 जनवरी को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया था। तब उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन करेगा। उत्तराखंड ने न सिर्फ खेलों का भव्य आयोजन किया, बल्कि खेल मैदानों में भी उसका शानदार प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन

आकाशवाणी पर अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने इन सारी बातों का जिक्र किया। उनके कार्यक्रम का काफी हिस्सा उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा, देश के बहुत लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों के रोमांच का आनंद उठाया होगा।

विज्ञापन


देशभर के 11,000 से अधिक एथलीटों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरूप को पेश किया।प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। इस बार उत्तराखंड सातवें स्थान पर रहा। यही तो पावर ऑफ स्पोर्ट्स है, जो इंडिविजुअल और कम्युनिटीज के साथ-साथ पूरे राज्य का कायाकल्प कर देती है। इससे जहां भावी पीढ़ियां प्रेरित होती हैं, वहीं कल्चरल एक्सीलेंस को भी बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी की भी सराहना
उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स ने यह भी दिखाया कि कभी हार न मानने वाले जीतते जरूर हैं। कंफर्ट के साथ कोई चैंपियन नहीं बनता। आज देशभर में इन खेलों के कुछ यादगार प्रदर्शनों की खूब चर्चा है। इन खेलों में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाली सर्विस की टीम को मेरी बहुत-बहुत बधाई। राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी की भी मैं सराहना करता हूं।

आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्यता और सफल आयोजन की सराहना की। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। देवभूमि से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय तल से आभार, राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। पीएम के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को खेलों का हब बनाने और खिलाड़ियों के समग्र उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूसीसी में विवाह पंजीकरण का निवास प्रमाण से कोई संबंध नहीं, गृह विभाग ने इन तथ्यों पर रखी बात

मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने जो शब्द कहे हैं, वह हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने खिलाड़ियों का नाम लेकर उनका उत्साह बढ़ाया है, जो यह दिखाता है कि वह खेल और खिलाड़ियों को लेकर कितने संवेदनशील हैं। यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि देवभूमि की पहचान अब खेलभूमि के रूप में बन चुकी है। - रेखा आर्या, खेल मंत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed