फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Marriage registration in UCC has no connection with residence proof: Home Department Uttarakhand News

Uttarakhand: यूसीसी में विवाह पंजीकरण का निवास प्रमाण से कोई संबंध नहीं, गृह विभाग ने इन तथ्यों पर रखी बात

Sun, 23 Feb 2025 07:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Feb 2025 07:01 PM IST
सार

कई तरह की भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कहा जा रहा है कि बाहरी लोगों को यहां पंजीकरण कराने से राज्य का निवास प्रमाणपत्र मिल जाएगा। जबकि, गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यूसीसी में निवास प्रमाणपत्र का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
Marriage registration in UCC has no connection with residence proof: Home Department Uttarakhand News
बैठक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में बाहरी लोगों को विवाह का पंजीकरण कराने पर राज्य का निवास प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा। इस तरह की खबरें भ्रामक हैं। इन्हें लेकर शनिवार को गृह विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

दरअसल, यूसीसी में प्रदेश से बाहर के लोग जो उत्तराखंड में निवास कर रहे हैं, वे भी विवाह का पंजीकरण करा सकते हैं। इसे लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें भी सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कहा जा रहा है कि बाहरी लोगों को यहां पंजीकरण कराने से राज्य का निवास प्रमाणपत्र मिल जाएगा। जबकि, गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यूसीसी में निवास प्रमाणपत्र का कोई प्रावधान नहीं है। ये सब बातें भ्रामक हैं और लोगों में गलतफहमियां पैदा कर रही हैं। यूसीसी को लेकर भ्रामक खबरें फैलाना कानूनी अपराध है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से मचा बवाल, प्रदेश पार्टी कार्यालय तलब, महेंद्र भट्ट ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह विभाग के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति इस तरह की खबरें प्रसारित करता पाया गया तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-353 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ विभाग ने अपील भी की है कि लोग इस तरह की खबरों पर ध्यान न दें और इन्हें आगे न बढ़ाएं। इसको लेकर यदि किसी के मन में कोई शंका है तो वह गृह विभाग व अन्य स्रोतों के माध्यम से जानकारी ले सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed