फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi rishikesh visit: Prime Minister will come on Thursday, patients will get treatment during program

पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा: गुरुवार को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सीएम पहुंचे एम्स, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Wed, 06 Oct 2021 02:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Oct 2021 02:23 PM IST
सार

pm modi rishikesh visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यानी सात अक्तूबर हो एम्स ऋषिकेश आने वाले हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में 162 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
pm modi rishikesh visit: Prime Minister will come on Thursday, patients will get treatment during program
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुंचकर औचक निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए एम्स प्रशासन और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन


कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लिया जाए। प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्था चेक कर ली जाए और कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन

 

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव सूचना पंकज पांडेय, आईजी इंटेलिजेंस संजय गुंज्याल, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: सात अक्तूबर को ऋषिकेश आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, केदारनाथ का अभी तय नहीं
 

कार्यक्रम दौरान मरीजों को मिलेगा इलाज
एम्स ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान ओपीडी और इमरजेंसी सेवा दोनों बहाल रहेंगी। मरीज और एंबुलेंस गेट नंबर तीन से संस्थान परिसर में दाखिल होंगे। केवल कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र में आवाजाही प्रतिबंधित होगी।

162 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यानी सात अक्तूबर हो एम्स ऋषिकेश आने वाले हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में 162 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

ओपीडी और इमरजेंसी सेवा दोनों का जारी रखा जाएगा
सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते एम्स में ओपीडी बंद रहने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन एम्स प्रशासन ने साफ किया है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम दौरान मरीजों को इलाज के संकट से नहीं जूझना होगा। एम्स प्रशासन ने कहा मरीजों को समय पर उपचार मिलना बहुत जरूरी है। इसलिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवा दोनों का जारी रखा जाएगा।

दलों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना किसी चुनौती से कम नहीं
एम्स के गेट नंबर एक और दो को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है। मरीज और एंबुलेंस गेट नंबर तीन से संस्थान में प्रवेश कर रहे हैं। सात अक्तूबर को भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। गौरतलब है कि एम्स की ओपीडी में रोजाना करीब 2500 से 3000 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों की आवाजाही के बीच प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना सुरक्षा दलों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दिन ओपीडी और इमरजेंसी दोनों ही सेवाएं जारी रहेगी। मरीजों को गेट नंबर तीन से संस्थान में प्रवेश मिलेगा। केवल आयोजन स्थल के आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने पर पाबंदी होगी।
- हरीश मोहन थपलियाल, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed