{"_id":"58aa7f794f1c1b0753b22e3f","slug":"pm-modi-rally-seats-result-will-be-important","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली वाली सीटों का गणित रहेगा अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली वाली सीटों का गणित रहेगा अहम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए मतदान के समीकरणों के गुणा भाग में जुटी भाजपा पीएम मोदी की जनसभाओं से कनवर्ट हुए वोट बैंक के आंकलन में जुटी है।
विज्ञापन
पीएम की रैलियों में उमड़ी भीड़ से उत्साहित दिखी भाजपा, अब बूथ से आने वाली सूचनाओं से चिंता मुक्त नहीं दिख रही है। 15 फरवरी से पहले मोदी लहर का दावा कर रही भाजपा के ही तमाम नेता अब मानने लगे हैं कि आसपास की सीटें तो दूर जिन विधानसभाओं में रैलियां हुई वहां भी एकतरफा जीत मिलने के आसार बनते नहीं दिख रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक पांचों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर मान रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार संहिता से पहले 27 दिसंबर को देहरादून की राजपुर विधानसभा क्षेत्र के परेड ग्राउंड में पहली रैली की थी। रैली में रिकार्ड भीड़ ने भाजपा के चेहरे खिला दिए थे। मोदी रैली के करिश्मे का ही असर था कि पूरे चुनाव प्रचार अभियान में कोई भी दल इस मैदान में रैली बुलाने का दम नहीं भर सका। राजपुर रोड सीट से कांग्रेस के विधायक राजकुमार हैं, जबकि भाजपा से खजानदास प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
भाजपा भले इस सीट पर अपने मजबूत गणित का दावा कर रही है, लेकिन राजकुमार पूरी तरह से रेस में देख रहे हैं। पीएम की दूसरी रैली हरिद्वार विधानसभा सीट पर हुई, जहां भाजपा के कई बार के विधायक मदन कौशिक काबिज हैं। कौशिक की सीट को लेकर भाजपा बेहद आश्वस्त है, हालांकि कांग्रेस अपने प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को बगल की सीट हरिद्वार ग्रामीण में सीएम हरीश रावत के उतरने से मजबूत मान रही है। पीएम की तीसरी रैली ऊधमसिंह नगर की रुद्रपुर सीट पर हुई। जहां भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस के पूर्व विधायक तिलक राज बेहड़ से टक्कर है।
इस सीट पर मोदी फैक्टर के असर पर भाजपा काफी हद तक निर्भर दिख रही है। गढ़वाल के श्रीनगर विधानसभा सीट में पीएम की चौथी रैली भाजपा की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है। श्रीनगर ऐसी सीट मानी जा रही है जहां सर्वाधिक केंद्रीय नेता पहुंचे। पार्टी के प्रत्याशी धनसिंह रावत की टक्कर कांग्रेस विधायक गणेश गोदियाल से है। भाजपा के बागी कहे जा रहे मोहन काला भी इस सीट पर तीसरा कोण बना रहे हैं।
मोदी की अंतिम रैली पिथौरागढ़ सीट पर हुई, जहां कांग्रेस की मजबूत स्थिति मानी जा रही थी। हालांकि पीएम की जनसभा के बाद पार्टी प्रत्याशी प्रकाश पंत की स्थिति बेहतर मानी जा रही है, लेकिन इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक मयूख महर की सक्रियता उनको मजबूत बनाए हुए है। भाजपा जहां इन पांच रैलियों में जुटी भीड़ को मोदी लहर मान चुकी है, वहीं पीएम को सुनने पहुंची बड़ी तादाद वोट में परिवर्तित हुई या नहीं, इसका खुलासा 11 मार्च को ईवीएम के खुलने से ही होगा।