फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   booking of heli service for kedarnath yatra start from april 4 this time also fare not increase

रेट लिस्ट जारी: केदारनाथ के लिए चार अप्रैल से शुरू होगी हेली सेवा की बुकिंग, इस बार भी नहीं बढ़ेगा किराया

Thu, 31 Mar 2022 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Mar 2022 10:04 PM IST
सार

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से चार अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी। देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों को heliservices.uk.gov.in पर ही बुकिंग की सुविधा मिलेगी। 
 

विज्ञापन
booking of heli service for kedarnath yatra start from april 4 this time also fare not increase
केदारनाथ हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में तीन मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए इस बार चार अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूरी कर ली है। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएनवीएन) की वेबसाइट पर ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार भी हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण थमने से इस बार चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित होने की उम्मीद है। छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ धाम के लिए नौ हेली ऑपरेटर कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से चार अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी। देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों को heliservices.uk.gov.in पर ही बुकिंग की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि इस बार हेली सेवा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। यूकाडा के माध्यम से हेली ऑपरेटर कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध हुआ है। चार अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा केदारनाथ आने-जाने का किराया
हेलीपैड             किराया
गुप्तकाशी से        7750    
फाटा से             4720    
सिरसी से           4680

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed