फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi may come to Dehradun for the inauguration of Sainyadham Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: सैन्यधाम के लोकार्पण के लिए देहरादून आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, सीएम धामी ने मांगा समय

Tue, 21 Oct 2025 09:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 Oct 2025 09:45 PM IST
सार

राजधानी दून के गुनियाल गांव में सैन्यधाम का निर्माण किया गया है। सैन्यधाम निर्माण का काम करीब पूरा हो चुका है। इसमें 1,734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी और प्रदेश की 28 पवित्र नदियों का जल अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ में प्रतिस्थापित किया गया है।  न्यधाम के लोकार्पण के लिए पीएम मोदी के आने की संभावना है।

विज्ञापन
PM Modi may come to Dehradun for the inauguration of Sainyadham Uttarakhand news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैन्यधाम के लोकार्पण के लिए देहरादून आ सकते हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम से इसके लिए समय मांगा है।

विज्ञापन

देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्यधाम का निर्माण किया गया है। इसमें 1,734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी और प्रदेश की 28 पवित्र नदियों का जल अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ में प्रतिस्थापित किया गया है। सैन्यधाम में कई सैन्य उपकरण भी रखे गए हैं। सैनिक कल्याण मंत्री के मुताबिक सैन्यधाम निर्माण का काम करीब पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: धनौरी चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद, पुलिस चौकी पर हंगामा-ग्रामीणों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका निर्माण बलिदानियों के प्रति सम्मान, सेना के शौर्य, पराक्रम व गौरवशाली इतिहास को संजोकर रखने के उद्देश्य से किया गया है। इसके लोकार्पण में पीएम के शामिल होने को लेकर विभाग की बैठक ली गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आज वह भी सैन्यधाम का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed