फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 number of pilgrims at Gangotri Dham has set new record for first time

चारधाम यात्रा: गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड; पहली बार 7.87 लाख ने किए दर्शन

Sun, 13 Sep 2026 08:58 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 13 Sep 2026 08:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 number of pilgrims at Gangotri Dham has set new record for  first time
गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा में गंगोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बना चुकी है। पहली बार यात्रा में 7.87 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अभी यात्रा जारी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। गंगोत्री धाम के यात्रा इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 7.87 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे हैं।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा की कुल यात्री संख्या पर नजर दौड़ाएं तो इस यात्राकाल के 148 दिनों (13 सितंबर तक) में 50 लाख 43 हजार 436 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2022 में 07 लाख 81 हजार 961, 2025 में 07 लाख 58 हजार 249 और 2023 में 07 लाख 12 हजार 749 यात्री गंगोत्री धाम में दर्शन को पहुंचे थे। बदरीनाथ यात्रा भी नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। 23 अप्रैल को शुरू हुई बदरीनाथ यात्रा 12 सितंबर को 143 दिन की अवधि पूर्ण कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, छात्रों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा से जुड़े सभी जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड में रखा गया है।
- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed