{"_id":"68f78be12e41b1cd91034627","slug":"dispute-between-two-parties-in-dhanauri-commotion-at-police-post-villagers-surround-it-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: धनौरी चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद, पुलिस चौकी पर हंगामा-ग्रामीणों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: धनौरी चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद, पुलिस चौकी पर हंगामा-ग्रामीणों ने किया घेराव
Tue, 21 Oct 2025 09:42 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, धनौरी (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, धनौरी (हरिद्वार)
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:42 PM IST
सार
मंगलवार सुबह तेलीवाला गांव के अंबेडकर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार मामले में पैरवी करने के लिए चौकी पहुंचे। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
धनौरी चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद, पुलिस चौकी पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के रूड़की स्थित तेलीवाला गांव में सोमवार की रात्रि दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर दोनों पक्षों को पुलिस ने चौकी धनौरी बुला लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को रातभर चौकी पर ही बैठाए रखा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह तेलीवाला गांव के अंबेडकर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार मामले में पैरवी करने के लिए चौकी पहुंचे। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग धनौरी चौकी पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव किया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया गया। गांव के मौजीज व्यक्तियों ने पुलिस से बातचीत कर माहौल को सामान्य बनाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर रही है, और मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।