फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi listens dehradun Ajay request now Susva river will be saved

पीएम मोदी ने सुनी देहरादून के अजय की गुहार, अब होगा सुसवा नदी का उद्धार

Wed, 18 Sep 2019 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Sep 2019 03:48 PM IST
सार

  • रिस्पना-बिंदाल की गंदगी गंगा तक पहुंचाने का माध्यम रह गईं सुसवा नदी
  • अजय की गुहार पर पीएमओ ने दी आई एंड डी परियोजना को मंजूरी

विज्ञापन
PM Modi listens dehradun Ajay request now Susva river will be saved
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के अजय कुमार की गुहार सुन ली है और अब सुसवा नदी का उद्धार जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने इंटरसेप्शन एंड डाइवर्जन (आईएंडडी) और एसटीपी की परियोजना को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


दूधली निवासी अजय कुमार ने पीएमओ पहुंचकर सुसवा नदी की दुर्दशा बयां की थी। उन्होंने पीएमओ को सौंपे पत्र में बताया कि सुसवा नदी आज केवल रिस्पना और बिंदाल की गंदगी गंगा तक पहुंचाने का माध्यम बनकर रह गई है। इस वजह से एक ओर जहां नमामि गंगे अभियान को पलीता लग रहा है, वहीं सुसवा के गंदे पानी की वजह से क्षेत्रवासियों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं। अजय के इस पत्र का संज्ञान लेते हुए पीएमओ ने सुसवा के लिए विशेष परियोजना आईएंडडी और एसटीपी को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत सुसवा का 100 प्रतिशत पानी शुद्ध करने की योजना बनाई गई है। 

विज्ञापन

कभी तैरती थीं मछलियां, आज बह रही गंदगी

सुसवा नदी की कभी अपनी अलग पहचान थीं। इसके पानी की शुद्धता इतनी थी कि इसमें मछलियां तैरती थी। इसके पानी की वजह से दूधली क्षेत्र की पहचान विश्व प्रसिद्ध बासमती के लिए थीं। दूर-दूर से लोग मछली पकड़ने आते थे। आज यहां गंदगी बह रही है। नदी का पानी नाले जैसा काला हो गया है। 

राजाजी पार्क के जानवरों को भी खतरा
सुसवा नदी के प्रदूषित पानी से राजाजी टाइगर रिजर्व के जानवरों को भी खतरा है। यह नदी राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर गुजरती है। अजय ने अपने पत्र के माध्यम से आशंका जताई है कि प्रदूषित जल पीने की वजह से टाइगर रिजर्व के जानवर भी गंभीर बीमार हो सकते हैं।

आसन से निकलती है सुसवा
सुसवा नदी आसारोड़ी के पास स्थित आसन सोर्स से निकलती है। इस नदी में मोथरोवाला पहुंचने पर रिस्पना और बिंदाल मिल जाती है। इसके बाद नदी दूधली होते हुए डोईवाला तक जाती है। डोईवाला में यह नदी सोंग नदी में मिल जाती है। यह नदी आगे जाकर रायवाला में गंगा में मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed