फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi kedarnath program detail

PM मोदी के लिए छावनी में बदला केदारनाथ, ये रहेगा मोदी का कार्यक्रम

Wed, 18 Oct 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 18 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
pm modi kedarnath program detail
केदारनाथ - फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 अक्तूबर को केदार यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। धाम छावनी में तब्दील हो चुका है।

विज्ञापन


केदारनाथ में पुलिस और पीएससी के 500 अधिकारी और  जवान पहुंच चुके हैं। सुरक्षा दल का नेतृत्व छह आईपीएस अधिकारी कर रहे हैं। एसपीजी की एक टुकड़ी दो दिन से तैनात है। पीएम केदारनाथ में डेढ़ घंटे रहेंगे।  
विज्ञापन


20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से वीआईपी हेलीपैड पर प्रात: 10 बजे पहुंचेंगे। यहां से वह नेहरू पर्वतारोहण के एटीवी से मंदिर आएंगे। यहां पर शासन-प्रशासन और मंदिर समिति के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ता भी धाम पहुंचे

pm modi kedarnath program detail
kedarnath
पीएम मंदिर में करीब 15 मिनट पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह मंदिर परिसर में केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल, मंदाकिनी और सरस्वती नदी के तटों की सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण, योग-ध्यान केंद्र और संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे।

कायर्दायी संस्थाएं इन कार्यों का प्रजेंटेशन भी करेंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम में जनता को संबोधित करेंगे। इधर, बुधवार शाम तक भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ता भी धाम पहुंच चुके थे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

सुरक्षा को चाक-चौबंद
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 6 आईपीएस अधिकारियों के अलावा 12 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 100 सब-इंस्पेक्टर, 268 कांस्टेबल और 50 पीएससी जवान पहुंच गए हैं। 
 

150 गुजराती श्रद्धालु धाम में मौजूद 

pm modi kedarnath program detail
kedarnath temple
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर बीते तीन दिन से गुजरात से आए संकीर्तन दल के 150 सदस्य धाम में डटे हुए हैं। ये लोग प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटेंगे। 

सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिना पास के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। धाम में मौजूद यात्रियों और तीर्थ पुरोहितों को भी पास दिए गए हैं। 20 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम के समापन तक आम श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर से करीब 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग पर ही लोगों को रोक दिया जाएगा।
- पीएन मीणा, पुलिस अधीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed