फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi in dehradun on international yoga day 2018

21 जून को देहरादून में योग करेंगे PM मोदी, यह है कार्यक्रम की पूरी डीटेल

Wed, 30 May 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 May 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
pm modi in dehradun on international yoga day 2018
yoga day

आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में योग करेंगे। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉकों व ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक योग किया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन की तैयारी की समीक्षा की। पीएम मोदी के साथ राज्यभर में 60 हजार प्रतिभागी सामूहिक योग का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सामूहिक योग का प्रदर्शन एफआरआई परिसर में होगा। इस मुख्य कार्यक्रम के लिए विभिन्न आयोजन समितियों का गठन किया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पास की व्यवस्था आईटीडीए की ओर से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

18 जून को रिहर्सल और 19 जून को फुल रिहर्सल होगी

pm modi in dehradun on international yoga day 2018
CRPF YOGA - फोटो : Amar Ujala
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सर्वोच्च समिति, अपर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था समिति, आयुष सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में योग समिति, डीएम देहरादून की अध्यक्षता में आयोजन स्थल समिति, परिवहन सचिव की अध्यक्षता में परिवहन समिति, सूचना सचिव की अध्यक्षता में मीडिया समिति, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छता समिति का गठन किया गया। साथ ही सभी संबंधित विभाग एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे। 

प्रतिभागियों के प्रशिक्षण के योग गुरु की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य सचिव ने बताया कि 21 जून को सुबह सात बजे से 7.45 बजे तक होने वाले मुख्य आयोजन से पहले 18 जून को रिहर्सल और 19 जून को फुल रिहर्सल होगी।

पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, योग संस्थान, स्कूल, कॉलेज, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक संगठन, युवा क्लब, नेहरू युवा केंद्र, आशा, एएनएम कार्यकत्री, सहित कई लोग भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed