उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सदस्य अजय भट्ट को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल गई है है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को वह पीएम आवास में मौजूद थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले, मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार किया है।
इस दौरान अन्य संभावित दावेदार भी मौजूद रहे।
2 of 5
भुवन चंद्र खंडूड़ी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मोदी सरकार से पहले वाजपेयी सरकार में जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और कुमाऊं से बची सिंह रावत केंद्रीय राज्यमंत्री रहे थे।
3 of 5
अजय भट्ट
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अजय भट्ट वर्तमान में नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से सांसद हैं। वह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को हुआ। शाम छह बजे नए मंत्रियों ने शपथ ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव हुआ है।
5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों और महिलाओं को मौका मिला है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिली है।