फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi cabinet : ramesh pokhariyal nishank gave resign from PM Modi cabinet

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तारः शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य कारणों के चलते दिया इस्तीफा

Wed, 07 Jul 2021 02:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Jul 2021 02:38 PM IST
सार

इस बात की पुष्टि रमेश पोखरियाल निशंक के ओएसडी ने की है। बताया गया है कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। 

विज्ञापन
PM Modi cabinet : ramesh pokhariyal nishank gave resign from PM Modi cabinet
रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तारः उत्तराखंड के ये ब्राह्मण नेता पीएम मोदी से मिले, मिल सकती है कैबिनेट में जगह
विज्ञापन


इस बात की पुष्टि रमेश पोखरियाल निशंक के ओएसडी अजय बिष्ट ने की है। बताया गया है कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। 

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले कोरोना के चलते निशंक दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी गई थी। उन्हें करीब 15 दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा था। कोरोना काल में छात्रों की परीक्षाओं और सिलेबस को लेकर निशंक ने शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण फैसले लेकर छात्रों को राहत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने नई शिक्षा नीति को गेम चेंजर बताया था। उनका कहना है कि नई शिक्षा नीति से भारत आत्मनिर्भर और ग्लोबल एजुकेशन हब बनेगा।

नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो गई। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। वहीं श्रम व रोजगार मंत्री संतोश गंगवार और देबोश्री चौधरी सहित अन्य मंत्रियां ने भी केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दिया है।

पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार
प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं।

शाम छह बजे नए मंत्री लेंगे शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी बुधवार को होने जा रहा है। शाम छह बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed