फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pithoragarh News: People trapped in Gunji will be rescued by Chinook and LH helicopters

आफत की बारिश: पूजा के लिए व्यास घाटी गए लोग गुंजी में फंसे, चिनूक और एलएच हेलीकॉप्टर से किया जाएगा रेस्क्यू

Tue, 20 Sep 2022 09:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Sep 2022 09:13 PM IST
सार

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बीआरओ की तवाघाट-लिपुलेख सड़क मलघाट में बंद है। इस कारण व्यास घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी, नाबी, नपलच्यु, रोंगकोंग, कुटी गांवों में पूजा के लिए गए 50 से अधिक बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे गांव में फंस गए हैं।

विज्ञापन
pithoragarh News: People trapped in Gunji will be rescued by Chinook and LH helicopters
चिनूक हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

व्यास घाटी के सात गांवों के फंसे लोगों को चिनूक और एलएच हेलीकॉप्टर से लाया जाएगा। ये लोग पूजा के लिए व्यास घाटी में गए थे लेकिन बारिश के चलते सड़क बंद होने से 50 से अधिक लोग वहीं फंस गए। बुधवार को पिथौरागढ़ से हेलीकॉप्टर इन लोगों को लेने के लिए गुंजी रवाना होगा।

विज्ञापन


Landslide: सलधार में जोशीमठ-मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थमी, गंगोत्री में फंसे डेढ़ हजार तीर्थयात्री
विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बीआरओ की तवाघाट-लिपुलेख सड़क मलघाट में बंद है। इस कारण व्यास घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी, नाबी, नपलच्यु, रोंगकोंग, कुटी गांवों में पूजा के लिए गए 50 से अधिक बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे गांव में फंस गए हैं। गुंजी प्रधान सुरेश गुंज्याल एवं सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने डीएम डॉ. आशीष चौहान और धारचूला एसडीएम नंदन कुमार से फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने भारत सरकार से चिनूक हेलीकॉप्टर की मांग की थी जिसके बाद पिथौरागढ़ में एक चिनूक और एक एलएच हेलीकॉप्टर पहुंच गया है। डीएम ने बताया कि बुधवार को दोनों हेलीकॉप्टर गुंजी में फंसे सभी लोगों को लेने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed